लाइव न्यूज़ :

जिन्हें द कश्मीर फाइल्स पसंद नहीं वे दूसरी बनाएं, बोले पीएम मोदी- अभिव्यक्ति की आजादी के झंडे लेकर घूमने वाली जमात 4-5 दिनों से बौखला गई है

By अनिल शर्मा | Updated: March 15, 2022 15:42 IST

पीएम मोदी ने द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा कि मेरा विषय फिल्म नहीं है। जो सत्य है उसे सही रूप में देश के सामने लाना देश की भलाई के लिए होता है। जिनको लगता है ये फिल्म ठीक नहीं है वे दूसरी फिल्म बनाएं कौन मना कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देद कश्मीर फाइल्स फिल्म को विवेक रंजन ने निर्देशित किया हैबीजेपी संसदीय दल की बैठक में फिल्म का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के झंडे लेकर चलते हैं वो लोग पिछले 5-6 दिन से बौखला गए हैं

नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार बीजेपी संसदीय दल की बैठक में फिल्म कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के झंडे लेकर घूमने वाले पिछले 5-6 दिनों से बौखलाए हुए हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, जो लोग हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी के झंडे लेकर घूमते हैं, वो पूरी जमात पिछले 4-5 दिनों से बौखला गई है। और कहां फिल्म की आर्ट, तथ्यों के आधार इसकी विवेचना करने के बजाय इसके दुष्प्रचार के लिए मुहिम चला रखे हैं। कोई सत्य उजागर करने का साहस करे। उसको जो सत्य लगा उसने उजागर करने की कोशिश की। लेकिन उस सत्य को ना समझने की तैयारी, न स्वीकारने की तैयारी ना ही दुनिया इसे देखे इसकी मंजूरी है, जिस तरह से पिछले 5-6 दिनों से षड्यंत्र चल रहा है। 

जिनको ये फिल्म पसंद नहीं आ रही वे दूसरी बनाएंः मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, मेरा विषय फिल्म नहीं है। जो सत्य है उसे सही रूप में देश के सामने लाना देश की भलाई के लिए होता है। उसके कई पहलू हो सकते हैं। किसी को एक चीज नजर आती है, किसी को दूसरी नजर आएगी। जिनको लगता है ये फिल्म ठीक नहीं है वे दूसरी फिल्म बनाएं कौन मना कर रहा है। लेकिन उनको हैरानी हो रही है जिस तथ्यों को इतने सालों से दबाकर रखा,  उसको तथ्यों के आधार पर बाहर लाया जा रहा है और कोई मेहनत करके ला रहा है पूरी कोशिश लग गई है।  ऐसे में सत्य के खातिर जीने वाले लोगों की जिम्मेदारी है कि सत्य के खातिर वे खड़े हों। यह जिम्मेदारी मुझे है हर कोई निभाएगा।

गौरतलब है फिल्म द कश्मीर फाइल्स कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और उनके विस्थापन की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म 11 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसको दर्शकों का काफी प्यार और समर्थन मिल रहा है। फिल्म को गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गई है। फिल्म को विवेक रंजन ने निर्देशित किया है। हाल ही में वे पीएम मोदी से मुलाकात की थी। फिलहाल फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीद कश्मीर फाइल्सहिन्दी सिनेमा समाचारBJPVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"