लाइव न्यूज़ :

Video: 'एक समय ऐसा था जब हम कबूतर छोड़ते थे, अब चीते छोड़ रहे हैं...' नई लॉजिस्टिक्स नीति की लॉन्चिंग पर बोले पीएम मोदी

By आजाद खान | Updated: September 18, 2022 11:22 IST

भारत की अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर होते भारत की गूंज हर तरफ है। भारत मैन्यूफैक्चकिंग हब के रूप में उभर रहा है, वो दुनिया के मन में स्थिर हो रहा है।’

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने शनिवार को नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी को लॉन्च किया है। इस दौरान उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में भी बयान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर के कारण भारत की गूंज हर तरफ है।

PM Modi @72: पीएम मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (National Logistics Policy) लॉन्च किया है। इस दौरान उन्होंने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के बारे में भी बयान दिया है। 

उन्होंने भारत की तेजी बढ़ते हुए अर्थव्यवस्था की तुलना कबूतर और चीता का उदाहरण देकर किया है। बताया जा रहा है कि इस नीति के तहत प्रक्रियागत इंजीनियरिंग, डिजिटलीकरण और बहु-साधन परिवहन जैसे क्षेत्रों को ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। 

क्या कहा पीएम मोदी ने

राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति के शुभारंभ पर बोलते हुए पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी ने इसे एक बदलाव बताया है कहा है कि देश बदल रहा है। 

पीएम मोदी ने अपने बयान में आगे कहा कि जिस तरीके से देश बदल रहा है, यह उसी तरीके से है जिस तरीके से पहले हम कबूतर छोड़ते थे लेकिन अब चीता छोड़ जा रहे है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "हम भी यही चाहते है कि लगेज एक जगह से दूसरी जगह चीते के स्पीड से जाए।" उन्होंने आगे कहा, "देश उसी गति से आगे बढ़ना चाहता है।"

हर तरफ आत्मनिर्भर होते भारत की गूंज- पीएम मोदी

इस पॉलिसी के लॉन्च के समय पीएम मोदी ने कहा, ‘मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर होते भारत की गूंज हर तरफ है। भारत एक्सपोर्ट के बड़े लक्ष्य तय कर रहा है, उन्हें पूरे भी कर रहा है। भारत मैन्यूफैक्चकिंग हब के रूप में उभर रहा है, वो दुनिया के मन में स्थिर हो रहा है। ऐसे में नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी सभी सेक्टर के लिए नई ऊर्जा लेकर आई है।’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतइकॉनोमीमेक इन इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज