लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 26, 2023 13:29 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी।बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उन्होंने मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली, वह 95 वर्ष के थे।

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे और उसके बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए सीधे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कार्यालय गए। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। वह 95 वर्ष के थे। 

पंजाब की राजनीति में सात दशक से अधिक समय तक रहे सक्रिय रहे बादल का पार्थिव शरीर यहां पार्टी कार्यालय में रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं। मोदी ने मंगलवार को बादल के निधन को "व्यक्तिगत क्षति" बताते हुए कहा था कि वह (बादल) भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया। 

मोदी ने ट्वीट किया, "प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व प्रदान किया।" 

पीएम मोदी ने कहा, "मुझे उनके साथ हुई कई बातचीत याद है, जिसमें उनका विवेक हमेशा स्पष्ट रूप से झलकता था। उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों के प्रति संवेदना।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचंडीगढ़शिरोमणि अकाली दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला