लाइव न्यूज़ :

आज जम्मू-कश्मीर के दौर पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम 

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 19, 2018 03:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के मद्देनजर त्रिस्तरीय सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है।

Open in App

श्रीनगर, 19 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के एकदिवसीय दौरे पर जाएंगे। उनके तीनों क्षेत्रों के दौरे से पहले शहर में त्रिस्तरीय सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे ने आतंकवाद से ग्रस्त और 2016 से हिंसा की घटनाओं में वृद्धि देखने वाली कश्मीर घाटी के लोगों में आशा पैदा की है। पिछले साल अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में मोदी ने कहा था , ‘‘ना गाली से समस्या सुलझने वाली है, ना गोली से, समस्या सुलझेगी हर कश्मीरी को गले लगाने से।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से जम्मू-कश्मीर दौरे से जुड़ी कुछ जरूरी बातें...

- पीएम मोदी महत्वाकांक्षी जोजिला सुरंग की आधारशिला रखेंगे जो लद्दाख तथा शेष देश के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित करेगी। 

- प्रधानमंत्री के दौरे से पहले एनडीए सरकार ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान सद्भावना के तौर पर सशर्त एकतरफा संघर्षविराम की घोषणा की है। 

- प्रधानमंत्री 330 मेगावाट की किशनगंगा बिजली परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना की प्रगति की प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा निगरानी की गई थी। 

- पीएम मोदी शहर की डल झील पर स्थित शेर ए कश्मीर कन्वेंशनल सेंटर से इसका उद्घाटन करेंगे। 

अलगाववादियों ने किया 'लाल चौक चलो' का आह्वान

अलगाववादियों ने ‘लाल चौक चलो’ का आह्वान किया है। जिसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और इस पर अवरोधक लगाए गए हैं। हुर्रियत कान्फ्रेंस के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने ट्वीट किया , ‘‘मोदी, सभी लोग कुछ साल से आपकी ‘मन की बात’ सुनते आ रहे हैं। चूंकि कल आप आ रहे हैं, हम कश्मीरियों को लाल चौक पर शांतिपूर्वक ढंग से इकट्ठा होने दें ताकि आप हमारे ‘मन की बात’ सुनें। यह बस तीन शब्द हैं : कश्मीर विवाद का समाधान।’’

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों को कल दोपहर तक बंद कर दिया गया है जब तक प्रधानमंत्री शहर में रहेंगे। राज्य पुलिस की नदी पुलिस शाखा, सीआरपीएफ और बीएसएफ को डल झील में तैनात किया गया है जबकि सेना जाबेरवां पर्वतीय चोटी से स्थल पर नजर रखेगी जहां मोदी श्रीनगर के रिंग रोड का उद्घाटन करेंगे। पुलिस ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए खूंखार असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए शहर के विभिन्न भागों में छापेमारी भी की है। 

पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री का व्यस्त दौरा कल सुबह लेह से शुरू होगा जहां वह 14 किलोमीटर लंबी महत्वाकांक्षी जोजिला सुरंग की आधारशिला रखेंगे जो देश को लद्दाख से हर मौसम के लिए जोड़ेगी। यह भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग और एशिया की सबसे लंबी दो दिशा वाली सुरंग होगी जिसे 6,800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री लद्दाखी आध्यात्मिक नेता कुशाक बाकुला की सौवीं जयन्ती से संबंधित समारोह में शामिल होंगे। 

लेह से प्रधानमंत्री श्रीनगर रवाना होंगे जहां वह 330 मेगावाट की किशनगंगा बिजली परियोजना का उद्घाटन करेंगे तथा 42 किलोमीटर लंबे श्रीनगर रिंग रोड की आधारशिला रखेंगे। इसकी लागत 1,860 करोड़ रुपये है। यहां से प्रधानमंत्री जम्मू रवाना होंगे जहां वह 58 किलोमीटर लंबे जम्मू रिंग रोड का उद्घाटन करेंगे। इसे 2023 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। 

मोदी जम्मू में शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे और वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मेटेरियल रोपवे तथा तारकोट मार्ग का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री एक पनबिजली परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे।

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज