लाइव न्यूज़ :

PM Modi Nagarkurnool: 'देश ने घोषणा कर दी...400 पार', बीआरएस-कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: March 16, 2024 13:27 IST

PM Modi Nagarkurnool: पीएम मोदी आगामी लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले शनिवार को तेलंगाना में थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 2024 के चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनावों से पहले मोदी पहुंचे तेलंगाना बीआरएस-कांग्रेस की सरकार पर जमकर बरसे मोदी मोदी ने कहा देश की जनता ने परिणाम बता दिया है

PM Modi Nagarkurnool: पीएम मोदी आगामी लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले शनिवार को तेलंगाना में थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 2024 के चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। टीवी वाले बता रहे हैं कि अब से कुछ ही देर बाद दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। लेकिन तारीखों के औपचारिक ऐलान के पहले ही देश की जनता ने, देश ने नतीजों का ऐलान कर दिया है। देश ने घोषणा कर दी है कि अब की बार 400 पार। पीएम मोदी ने इस दौरान बीआरएस-कांग्रेस की सरकार पर जमकर बरसे।

योजनाओं का लाभ तेलंगाना की लोगों तक पहुंचाया

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ तेलंगाना की लोगों तक पहुंचे इसके लिए हमने काम किया। तेलंगाना के गरीबों के लिए एक करोड़ बैंक अकाउंट खोले हैं। तेलंगाना के एक करोड़ 50 हजार से ज़्यादा लोगों का बीमा किया गया है। छोटे 67 लाख से ज़्यादा उद्यमियों को मुद्दा लोन का लाभ मिला है, तेलंगाना के 80 लाख से ज़्यादा लोगों को आयुष्माण योजना के तहत हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ मिला है।

कांग्रेस-बीआरएस पर मोदी ने किया हमला

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वे लोग हैं जिन्होंने कभी बाबा साहब को चुनाव हराने के भरसक प्रयास किए। इन्होंने एसटी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू जी को भी राष्ट्रपति चुनाव हराने की पूरी कोशिश की थी। आज आप देख रहे हैं कि कांग्रेस उप मुख्यमंत्री जो एससी समाज से आते हैं उनका कैसे अपमान हो रहा है। तेलंगाना के लोगों ने उन तस्वीरों को देखा है जिसमें कांग्रेस के नेता ऊपर बैठते हैं और एससी समुदाय के नेता को ज़मीन पर बैठाया जाता है।

बीआरएस भी कांग्रेस के ही नक्शेकदम पर चलने वाली पार्टी है। केसीआर तो कहते हैं कि भारत को नए संविधान की जरूरत है। क्या ये बाबा साहब डॉ. अंबेडकर को अपमानित करने का कृत्य नहीं है। केसीआर ने दलित बंधु योजना से दलितों को धोखा दिया। कांग्रेस ने दशकों तक देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन, गरीब के जीवन में कोई बदलाव आया क्या।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारतेलंगानाBJPहैदराबादअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो