लाइव न्यूज़ :

100 साल की उम्र में पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का हुआ निधन, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा-शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम

By आजाद खान | Updated: December 30, 2022 07:35 IST

आपको बता दें कि हीराबेन मोदी 100 साल की थीं और हालत खराब होने के कारण उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले यहां के डॉक्टरों ने इलाज कर उनकी हालत को स्थिर भी बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह (30 दिसंबर) 3:30 बजे आखिरी सांस ली है। ऐसे में पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए है।

गांधीनगर: पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन अहमदाबाद में हुआ है ऐसे में पीएम मोदी वहां जा रहे है और कुछ देर में वहां मौजूद होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को उनकी मां की हालत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। 

तब से लेकर आज सुबह (30 दिसंबर) तक उनका इलाज वहां चल रहा था और इससे पहले डॉक्टरों ने भी उनकी हालत स्थिर बताई थी। ऐसे में अस्पताल द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, आज सुबह (30 दिसंबर) के 3:30 बजे उनका निधन हो गया है। 

पीएम मोदी ने मां के निधन पर क्या कहा 

पीएम मोदी अपनी मां के निधन पर दुख जताते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।"

अकसर अपनी मां से करते थे पीएम मोदी मुलाकात

गौरतलब है कि हीराबेन मोदी की निधन से पहले जब वे बीमार पड़ी तो पीएम मोदी उनसे मिलने अस्पताल भी गए थे। यही नहीं वे गुजरात विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले भी उनसे मिलने गए थे। पीएम मोदी हमेशा अपनी मां की बात करते है और जब कभी भी उन्हें समय मिलता था, वे उन से मुलाकात करने जाते थे। 

आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी का कर्नाटक के मैसूर में एक कार दुर्घटना हो गया था जिसमें वे घायल भी हुए थे। इसके बाद उनकी मां के निधन की खबर सामने आई है। गौर करने वाली बात यह है कि आज पीएम मोदी कोलकाता भी जाने वाले थे। लेकिन यह खबर सुनने के बाद वे अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए है और जल्द ही वहां पहुंचने वाले है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअहमदाबादकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला