लाइव न्यूज़ :

अरुण जेटली ने लिखा- मुझे नयी सरकार में कोई जिम्मेदारी न दी जाए, पीएम मोदी ने की उनसे मुलाकात

By भाषा | Updated: May 30, 2019 00:43 IST

दोनों के बीच बातचीत का ब्योरा नहीं मिल सका है , लेकिन मोदी का उनके घर पहुंचना यह संकेत देता है कि जेटली, मोदी और उनकी सरकार के लिए कितनी अहमियत रखते हैं। जेटली या उनके कार्यालय ने इस मुलाकात के बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली से उनके सरकारी निवास पर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात से कुछ घंटे पहले जेटली ने अपने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नई सरकार में कोई दायित्व नहीं देने का अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल में वरिष्ठ संपादकों के समूहों के साथ 'अनौपचारिक' बैठक के लिए जेटली के घर पहुंचे थे। लेकिन यह शायद पहली बार है जब वह बिना किसी निर्धारित कार्यक्रम के वित्त मंत्री के आवास पर गए।

अधिकारियों ने बताया कि मोदी रात 8 बजकर 50 मिनट पर वित्त मंत्री जेटली के घर पहुंचे और करीब 25 मिनट उनके पास रहे। उन्होंने कहा कि मोदी ने जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनकी कुशल - क्षेम पूछी। दोनों के बीच बातचीत का ब्योरा नहीं मिल सका है , लेकिन मोदी का उनके घर पहुंचना यह संकेत देता है कि जेटली, मोदी और उनकी सरकार के लिए कितनी अहमियत रखते हैं। जेटली या उनके कार्यालय ने इस मुलाकात के बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

जेटली ने इससे पहले अपने पत्र को ट्विटर पर जारी किया था। मालूम हो कि मोदी के नेतृत्व में नई मंत्रिपरिषद को बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार , प्रधानमंत्री मोदी ने जेटली का पत्र मिलने की सूचना दी है।

मोदी ने अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और जीएसटी के क्रियान्वयन में जेटली के योगदान की सराहना की। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोदी ने नई सरकार में कोई दायित्व न देने के जेटली के अनुरोध को स्वीकार किया है या नहीं।

जेटली ने मोदी को लिखे अपने पत्र में कहा है, ‘‘मैं आपसे औपचारिक रूप से यह निवेदन करने के लिए लिख रहा हूं कि मुझे अपने लिये, अपनी चिकित्सा के लिये और अपने स्वास्थ्य के लिये कुछ समय चाहिए और इस कारण मुझे अभी नयी सरकार में कोई जिम्मेदारी न दी जाए।’’

जेटली को पिछले सप्ताह जांच एवं इलाज के लिये एम्स में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें चुनाव परिणाम की घोषणा वाले दिन बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी। यही वजह है कि जेटली उस दिन शाम में भाजपा मुख्यालय में आयोजित जीत के जश्न समारोह में शामिल नहीं हो पाये थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल