लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Arunachal Pradesh: 'वो गाली दे रहे हैं',... मैं एक-एक ईंट जोड़कर युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहा हूं

By धीरज मिश्रा | Updated: March 9, 2024 12:04 IST

PM Modi In Arunachal Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम ने ईटानगर में सेला टनल समेत कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने ईटानगर में सेला टनल समेत कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कियाआपके बच्चे किस हाल में हैं इसकी परवाह इंडिया गठबंधन वालों ने कभी नहीं की और न ही कभी करेंगेपीएम ने कहा कि जो आपका सपना है वह मोदी का संकल्प है

PM Modi In Arunachal Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम ने ईटानगर में सेला टनल समेत कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद एक सभा को संबोधित किया। पीएम ने यहां पर परिवारवाद पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपके बच्चे किस हाल में हैं इसकी परवाह इंडिया गठबंधन वालों ने कभी नहीं की और न ही कभी करेंगे।

लेकिन, जब तक हर व्यक्ति का घर, मुफ्त राशन, शुद्ध पीने का पानी, बिजली, टॉयलेट, गैस कनेक्शन मुफ्त इलाज, इंटरनेट कनेक्शन न पहुंचे तब तक मोदी चैन से नहीं बैठ सकता। आज जब यह मोदी के परिवार पर सवाल उठाते हैं। आज पूरा देश कह रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार। जो आपका सपना है वह मोदी का संकल्प है। नॉर्थ ईस्ट के विकास पर हमने जितना निवेश पिछले 5 वर्ष में किया है वह पहले की कांग्रेस की सरकार के कार्य से करीब 4 गुणा ज़्यादा है।

 जो धन हमने 5 साल में लगाया इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते थे। नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए हमारा विज़न अस्ट लक्ष्मी का रहा है। साउथ एशिया और ईस्ट एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्ते की एक एक मज़बूत कड़ी, यह हमारा नॉर्थ ईस्ट बनने जा रहा है। आज भी यहां एक साथ 55,000 करोड़ रुपए से अधिक के परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी विकसित भारत के निर्माण के लिए एक-एक ईंट जोड़ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहा है।

भाजपा सरकार के इन प्रयासों के बीच कांग्रेस और इंडिया गठबंधन क्या कर रहे हैं यह आपको पता है। अतीत में जब हमारे बॉर्डर पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहिए था तब कांग्रेस की सरकारें घोटाले करने में व्यस्त थी। कांग्रेस हमारे सीमा के गांवो को अव्यवस्थित रखकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही थी।

पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी तो आप सुन रहे हैं, लेकिन इसका मतलब क्या होता यह आप जब अरुणाचल प्रदेश आएंगे तो आपको साक्षात दिखेगा कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।  2019 में मैंने सेला टनल के शिलान्यास का कार्य किया था और अब यह बन गया है, तो यह पक्की गारंटी है या नहीं है।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशइटानगरनरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारकिरेन रिजिजूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी