लाइव न्यूज़ :

गुजरात के सोमनाथ में पीएम मोदी ने रखी पार्वती मंदिर की आधारशिला, कहा- आतंकी शक्तियों का अस्तित्व स्थायी नहीं होता

By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2021 13:26 IST

पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा कि हमें धार्मिक पर्यटन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने परियोजनाओं की भी प्रशंसा की और कहा, इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्हें (युवाओं को) हमारे अतीत के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को पीएम मोदी ने सोमनाथ में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने पार्वती मंदिर की आधारशिला रखीइस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी शामिल हुए

सोमनाथः प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के सोमनाथ में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और पार्वती मंदिर की आधारशिला रखी, जिसे कुल 30 करोड़ की लागत के साथ बनाया जाना प्रस्तावित है। पीएम मोदी ने सोमनाथ प्रोमेनेड, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और पुराने (जूना) सोमनाथ के पुनर्निर्मित मंदिर परिसर सहित अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

इस मौक पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत, जो 2013 में यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में 65वें स्थान पर था, 2019 में 34वें पायदान पर पहुंच गया। उन्होंने संबोधन में कहा, हमें धार्मिक पर्यटन को मजबूत करने की जरूरत है।  उन्होंने परियोजनाओं की भी प्रशंसा करते हुए कहा, इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्हें (युवाओं को) हमारे अतीत के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

वहीं आतंक पर बोलते हुए मोदी ने कहा, आतंक के दम पर तोड़ने वाली शक्तियां भले ही कुछ समय के लिए हावी हो जाएं लेकिन उनका अस्तित्व कभी स्थायी नहीं होता। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी शामिल हुए थे। अमित शाह ने कहा, सोमनाथ के घटनाक्रम से मंदिर में आने वाले पर्यटक आकर्षित होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान के अनुसार, सोमनाथ प्रोमेनेड को तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद) योजना के तहत 47 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। पुराने (जूना) सोमनाथ के पुनर्निर्मित मंदिर परिसर, जिसे अहिल्याबाई मंदिर भी कहा जाता है, को श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा ₹3.5 करोड़ के कुल परिव्यय के साथ पूरा किया गया है।

 

टॅग्स :भारतहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी