लाइव न्यूज़ :

PM Modi Jalpaiguri: ' वह चाहते हैं उन्हें आतंक का लाइसेंस मिले', टीएमसी पर बरसे पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 7, 2024 15:32 IST

PM Modi Jalpaiguri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में थे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में टीएमसी को सबक सिखाना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी चाहती है कि उसके भ्रष्ट्राचारियों नेता को आतंक का लाइसेंस मिलेयहां केंद्र की जांच एजेंसी आती है तो उन पर हमले करवाए जाते हैं एक-एक पोलिंग बूथ में टीएमसी की जमानत जब्त होनी चाहिए

PM Modi Jalpaiguri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में थे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में टीएमसी को सबक सिखाना जरूरी है। एक-एक पोलिंग बूथ में टीएमसी की जमानत जब्त होनी चाहिए। टीएमसी चाहती है कि उसके भ्रष्ट्राचारियों नेता को आतंक का लाइसेंस मिले। यहां केंद्र की जांच एजेंसी आती है तो उन पर हमले करवाती है।

टीएमसी संविधान को कूचलने वाली पार्टी है। संदेशखाली में क्या हुआ पूरा देश जान चुका है। माता-बहनों के साथ अत्याचार हुआ। हालात यह है कि हर मामले में यहां कोर्ट को दखल देना पड़ता है। यहां टीएमसी के सिंडिकेट का राज है। क्या संदेशखाली के अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं। उनकी जिंदगी जेलों में जानी चाहिए। क्या राशन घोटाला, टीचर घोटाला करने वालों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं। मैं आज बंगाल की धरती से गारंटी देता हूं। जिन लोगों ने भ्रष्ट्राचार करके पैसा जमा किया है वह पैसे में गरीब लोगों को लौटाऊंगा। 

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही जलपाईगुड़ी में तूफान से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। देश के हर गरीब का सशक्तिकरण बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन गरीब कल्याण की मोदी की योजनाओं पर यहां की टीएमसी सरकार ब्रेक लगा देती है।

टीएमसी सरकार ने चाय बगानों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। इसलिए इस चुनाव में टीएमसी को सबक सिखाना जरूरी है। हमारी सरकार की योजनाओं ने गरीब के जीवन को आसान बनाया है। हमने गरीब का स्वाभिमान लौटाया है, उसका गौरव बढ़ाया है। मोदी ने 10 साल में जो विकास कार्य किया है, वो सिर्फ ट्रेलर है। अभी हमें देश को बहुत आगे ले जाना है, हमें भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीटीएमसीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला