लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी इंटरव्यू: मैं विदेश दौरे पर योग और आयुर्वेद की बात करता हूँ, किसी परिवार का नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2019 20:35 IST

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब विदेश जाता हूँ तो किसी परिवार की बात नहीं करता हूँ. मैं अपने देश के 5000 साल की ऐतिहासिक धरोहरों की बात करता हूँ. योग, आर्किटेक्ट और आयुर्वेद की बात करता हूँ. 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने इस दौरान अपने सरकार की मजबूत विदेश नीति के बारे में बातें की.पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने देश के 5000 साल की ऐतिहासिक धरोहरों की बात करता हूँ. योग, आर्किटेक्ट और आयुर्वेद की बात करता हूँ. 

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी ने एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है. जिसमें उन्होंने तमाम मुद्दों पर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के सवालों का जवाब दिया है.

पीएम ने इस दौरान अपने सरकार की मजबूत विदेश नीति के बारे में बातें की. उन्होंने कहा कि मैं जब विदेश जाता हूँ तो किसी परिवार की बात नहीं करता हूँ. मैं अपने देश के 5000 साल की ऐतिहासिक धरोहरों की बात करता हूँ. योग, आर्किटेक्ट और आयुर्वेद की बात करता हूँ. 

उन्होंने इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के साथ अपने रिश्तों के बारे में बातें की है. उन्होंने बताया कि जब वो पहली बार डोनाल्ड ट्रंप से मिले तो ट्रंप उन्हें अब्राहम लिंकन के कमरे में ले गए. 

पीएम मोदी ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'मोदी-मोदी' के नारे जब पहले सुनता था तो ऐसे ही मनोरंजन लगता था लेकिन अब सुनता हूँ तो लगता है कि मुझे अपनी नींद और कम करनी होगी. मुझे लोगों की आशाओं पर खरा उतरना होगा. 

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार ऐसा है कि दो नारे इतने समय से जनता के बीच लोकप्रिय हो गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मुझमे भी गुण-अवगुण हैं और मैं भी एक सामान्य मानवी हैं. 

इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने जनता के लिए इस बात का आभार जताया कि वो उन पर इतना प्यार लुटाते हैं. पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू में अपने विदेश नीति के बारे में भी बातें की है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज