लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने मणिपुर को दी 4,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- पूर्वोत्तर बन रहा है 'विकास का गेटवे'

By रुस्तम राणा | Updated: January 4, 2022 15:05 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर के लोगों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मोदी ने 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की 22 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, हमने पूर्वोत्तर के लिए ‘एक्ट ईस्ट’ का संकल्प लिया हैकहा- मणिपुर की बेटियों ने पूरी दुनिया में भारत का सिर ऊंचा किया

इंफाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर के लोगों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मोदी ने 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की 22 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के बाद मोदी ने एक जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, अब से कुछ दिन बाद 21 जनवरी को मणिपुर को राज्य का दर्जा मिले, 50 साल पूरे हो जाएंगे। देश इस समय अपनी आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है। ये समय अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा है। 

पीएम मोदी ने कहा, देश के लोगों में आजादी का जो विश्वास, यहां मोइरांग की धरती ने पैदा किया वो अपने आप में एक मिसाल है। जहां नेताजी सुभाष की सेना ने पहली बार झंडा फहराया, जिस नॉर्थ ईस्ट को नेताजी ने भारत की स्वतन्त्रता का प्रवेश द्वार कहा, वो नए भारत के सपने पूरे करने का प्रवेश द्वार बन रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार की सात वर्षों की मेहनत पूरे नॉर्थ ईस्ट में दिख रही है, मणिपुर दिख रही है। आज मणिपुर बदलाव का एक नई कार्य-संस्कृति का प्रतीक बन रहा है। ये बदलाव हैं- मणिपुर के कल्चर के लिए, केयर के लिए इसमें कनेक्टिविटी को भी प्राथमिकता है, क्रिएटिविटी का भी उतना ही महत्व है। 

उन्होंने कहा, हमने पूर्वोत्तर के लिए ‘एक्ट ईस्ट’ का संकल्प लिया है। ईश्वर ने इस क्षेत्र को इतने प्राकृतिक संसाधन दिये हैं, इतना सामर्थ्य दिया है। यहां विकास की, टूरिज्म की इतनी संभावनाए हैं। नॉर्थ ईस्ट की इन संभावनाओं पर अब काम हो रहा है। पूर्वोत्तर अब भारत के विकास का गेटवे बन रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मणिपुर देश के लिए एक से एक नायाब रत्न देने वाला राज्य रहा है। यहाँ के युवाओं ने, और विशेषकर मणिपुर की बेटियों ने पूरी दुनिया में भारत का झण्डा उठाया है, गर्व से देश का सर ऊंचा किया है। विशेषकर आज देश के नौजवान, मणिपुर के खिलाड़यों से प्रेरणा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, आज डबल इंजन की सरकार के निरंतर प्रयास की वजह से इस क्षेत्र में उग्रवाद और असुरक्षा की आग नहीं है, बल्कि शांति और विकास की रोशनी है। पूरे नॉर्थ ईस्ट में सैकड़ों नौजवान, हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। जिन समझौतों का दशकों से इंतजार था, हमारी सरकार ने वो ऐतिहासिक समझौते भी करके दिखाए हैं। मणिपुर ब्लॉकेड स्टेट से इंटरनेशनल ट्रेड के लिए रास्ते देने वाला स्टेट बन गया है।

पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी का ये दशक मणिपुर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पहले की सरकारों ने बहुत समय गंवा दिया। अब हमें एक पल भी नहीं गंवाना है। हमें मणिपुर में स्थिरता भी रखनी है और मणिपुर को विकास की नई ऊंचाई पर भी पहुंचाना है और ये काम, डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज