लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने NPDRR का उद्घाटन किया, कहा- तुर्की और सीरिया में भारतीय दल के प्रयासों को पूरी दुनिया ने सराहा

By शिवेंद्र राय | Updated: March 10, 2023 21:46 IST

पीएम मोदी ने कहा, "भारत में आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्था हमेशा स्थानीय रही है, समाधान और रणनीति भी स्थानीय रही है। सामग्री हो या फिर निर्माण तकनीक, इसको हमें आज की जरूरत और आज की तकनीक से समृद्ध करना है।"

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम मोदी ने NPDRR का किया उद्घाटनकहा- भारत में आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्था हमेशा स्थानीय रही हैकहा- समाधान और रणनीति भी स्थानीय रही है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 10 मार्च को विज्ञान भवन में आपदा जोखिम न्यूनीकरण राष्ट्रीय मंच (NPDRR) के तीसरे सत्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने तकनीक को आज की जरूरत के हिसाब से विकसित करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि हाल ही में तुर्की और सीरीया में आगे भूकंप के बाद भारतीय दल के प्रयासों को पूरी दुनिया ने सराहा है। पीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं रोकी नहीं जा सकती लेकिन तकनीक के इस्तेमाल से नुकसान कम किया जा सकता है। 

पीएम मोदी ने कहा, "भारत में आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्था हमेशा स्थानीय रही है, समाधान और रणनीति भी स्थानीय रही है। सामग्री हो या फिर निर्माण तकनीक, इसको हमें आज की जरूरत और आज की तकनीक से समृद्ध करना है।  राहत और बचाव से जुड़े मानव संसाधन और तकनीकी क्षमता को भारत ने जिस तरह बढ़ाया है, उससे देशभर में भी अलग-अलग आपदा के समय बहुत सारे लोगों के जीवन बचाने में मदद मिली है।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "ओडिशा स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी विभिन्न आपदाओं के दौरान बेहतरीन काम करती रही है। मिजोरम के लुंगलेई फायर स्टेशन ने जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए अथक परिश्रम किया। मैं इन संस्थानों में काम करने वाले सभी साथियों को बधाई देता हूं। हाल में तुर्की और सीरिया में भारतीय दल के प्रयासों को पूरी दुनिया ने सराहा है। ये बात हर भारतीयों के लिए गौरव का विषय है।"

प्रधानमंत्री ने आपदा नियंत्रण को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कुछ उपाय भी सुझाए। उन्होंने कहा, "हमें आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन बनानी होगी। सके लिए हमें दो स्तर पर काम करना होगा। डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स को लोकल पार्टिसिपेशन पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हमें आपदाओं से जुड़ें खतरों से लोगों को जागरूक करना होगा।"

बता दें कि  कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित भी किया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतुर्कीसीरियाभूकंपमणिपुरएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज