लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का काशी दौरा, पूर्वांचल के सबसे बड़े अक्षय पात्र मिड डे मील किचन का किया उद्घाटन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 18:01 IST

यूपी के वाराणसी के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। गुरूवार को पीएम नरेंद्र मोदी काशी पहुंचे और काशीवासियों को करोड़ों की सौगात दी है। पीएम लगभग साढ़े चार घंटे वाराणसी में रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के सबसे बड़े अक्षय पात्र मिड डे मील किचन का उद्घाटन किया। इसी के साथ पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन भी किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की वाराणसी को 1774 करोड़ रुपये की सौगातअक्षय पात्र किचन की क्षमता एक लाख बच्चों को एक साथ खाना खिलाने की है24 करोड़ की लागत से बना है पूर्वांचल का सबसे बड़ा मिड डे मील किचन

वाराणसी: गुरुवार को पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम ने काशीवासियों के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन किया। करोड़ों की योजनाओं की सौगात के साथ ही पीएम ने पूर्वांचल की सबसे बड़ी मिड डे मील किचन का उद्घाटन भी किया है। वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले एलटी कॉलेज में पूर्वांचल के सबसे बड़े अक्षय पात्र मिड डे मील किचन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी तीन दिवसीय सम्मेलन अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करने पहुंचे। 

खाना बनाने के लिए गैस और सोलर एनर्जी का होता है उपयोग 

अक्षय पात्र मिड डे मील किचन का उद्घाटन करते वक्त पीएम के साथ यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थी। जानकारी के मुताबिक ये मिड डे मील किचन 24 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। उद्घाटन से पहले अक्षय पात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतशाभा दास ने बताया था कि ये उनका 62वां किचन है। इसकी क्षमता एक लाख बच्चों को एक साथ खाना खिलाने की है। इस किचन की खासियत यह है कि यहां खाना पकाने के लिए गैस और सोलर एनर्जी का उपयोग होता है। 

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार पहुंचे काशी

बता दें कि पीएम मोदी यूपी विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दौरा राजनीतिक लिहाज़ से भी कई मायनों में खास माना जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी पीएम के इस दौरे पर सभी की निगाहें रही। बता दें पीएम का काशी में लगभग साढ़े चार घंटे का कार्यक्रम तय था। वाराणसी में पीएम के इस दौरे का मकसद 1774 करोड़ की 43 योजनाओं उद्घाटन करना था। 

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदीमिड डे मील
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार