लाइव न्यूज़ :

संसद में 'पठान' पर पीएम मोदी का आया बयान!, दशकों बाद श्रीनगर में थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं, वीडियो पर शाहरुख के फैंस ने यूं किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: February 9, 2023 15:14 IST

बुधवार को लोकसभा में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि ''श्रीनगर में दशकों बाद थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं।" शाहरुख खान के फैन्स इसे श्रीनगर में 'पठान' के हाउसफुल शो से जोड़कर देख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह बात कही। पीएम ने कहा कि लोग टीवी में चमकने की कोशिश में लगे थे, उसी वक्त श्रीनगर में थिएटर हाउसफुल थे।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए भाषण का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को लोकसभा में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि ''श्रीनगर में दशकों बाद थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं।" शाहरुख खान के फैन्स इसे श्रीनगर में 'पठान' के हाउसफुल शो से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है, 25 जनवरी को 'पठान' के रिलीज के बाद श्रीनगर में लगातार 2 दिनों तक 14 में से 12 शो हाउसफुल चले थे।

दरअसल प्रधानमंत्री का ये बयान विपक्ष को लेकर था। पीएम मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह बात कही। पीएम ने कहा कि ''अध्यक्ष जी अखबारों में ये खबर भी आई थी... लोग टीवी में चमकने की कोशिश में लगे थे। लेकिन उसी समय श्रीनगर में दशकों बाद थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं।'' गौरतलब है कि पठान के रिलीज के वक्त राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम पड़ाव में श्रीनगर में थे। देखें वीडियो- 

इस वीडियो क्लिप पर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि एसआरके का पीआर टीम मोदीजी को जॉइन कर लिया है। एक ने लिखा- झुकती है दुनिया, झुकानेवाला चाहिए। इसके साथ एक ने लिखा-शाहरुख ने मोदीजी को भी खरीद लिया। एक ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा- हा हा अब क्या मोदीजी भी पेड पीआर कर रहे हैं?“ 

एक ने कहा- ये SRK की पावर है कि पीएम को भी हैरान कर दिया पठान मूवी से शाहडम।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ नकारात्मकता फैलाने के लिए अब आप क्या कर रहे होंगे? हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री @नरेंद्र मोदी जी ने भी कंफर्म किया कि थिएटर हाउसफुल हैं!”

बात करें पठान की तो शाहरुख और दीपिका अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि कमाई में अब थोड़ी गिरावट आई है लेकिन प्रदर्शन अभी भी अच्छा ही है। दुनियाभर में 8 हजार के करीब स्क्रीन्स पर रिलीज हुई पठान ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमाने की ओर बढ़ रही है। भारत में इसने 450 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज