लाइव न्यूज़ :

PM Modi Gujarat Visit: जन्मदिन पर मां हीरा बेन से मिलने गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, 18 जून को जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश करेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2022 21:17 IST

PM Modi Gujarat Visit: पीएम नरेंद्र मोदी की मां की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए उनके गृहनगर वडनगर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा, “हीरा बेन का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था। वह 18 जून 2022 को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर जाएंगी।”

Open in App
ठळक मुद्देपीेएम मोदी 18 जून को एक दिन के गुजरात दौरे पर होंगे। पावागढ़ मंदिर जाएंगे और बाद में वडोदरा में एक रैली को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में भंडारा आयोजित करने की भी योजना बनाई है।

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन मोदी 18 जून को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर लेंगी। उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री शनिवार को गुजरात में ही होंगे और उनके अपनी मां से मिलने की संभावना है।

उनके परिवार ने बताया कि नरेंद्र मोदी की मां की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए उनके गृहनगर वडनगर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा, “हीरा बेन का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था। वह 18 जून 2022 को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर जाएंगी।”

मोदी 18 जून को एक दिन के गुजरात दौरे पर होंगे। वह पावागढ़ मंदिर जाएंगे और बाद में वडोदरा में एक रैली को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान वह अपनी मां से मिल सकते हैं, जो पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं। मोदी परिवार ने उस दिन अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में भंडारा आयोजित करने की भी योजना बनाई है।

बयान में कहा गया है कि वडनगर में हाटकेश्वर महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री की मां की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। कार्यक्रमों में भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ शामिल होंगे। मोदी आखिरी बार अपनी मां से मार्च में मिले थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातBJPGandhinagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार