लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2023 17:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में हुए सड़क हादसे में मुआवजे का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू हादसे में मुआवजे का किया ऐलान जम्मू में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी मंगलवार को हुई इस घटना में करीब 55 लोग घायल हो गए हैं

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना के दौरान मरने वालों के प्रति प्रधानमंत्री ने संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। जम्मू में सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया गया है। वहीं, हादसे में घायल लोगों को 50 हजार देने का ऐलान किया गया है। 

दरअसल, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 55 अन्य घायल हो गए।

हादसे के बाद पीएमओ ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख जताया है। ट्वीट में कहा गया कि, "जम्मू-कश्मीर में बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए, पीएम @narendramodi ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"

गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह के समय जम्मू में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बस अमृतसर से कटरा जा रही थी तभी गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई और 55 लोग घायल हो गए।

इतने बड़े हादसे की सूचना मिलते ही मौके से प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद हो गया। हादसे में मारे गए लोगों के शवों को फौरन कब्जे में लिया गया वहीं, घायलों को जल्द से जल्द इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

30 मई को हुई इस घटना में जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है।

घायलों के उचित इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम मौजूद है। बता दें कि इस हादसे को लेकर राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी शोक जताया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPMOजम्मू कश्मीरसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज