लाइव न्यूज़ :

'पीएम ने परिवारवाद की बात की, तो जय शाह कौन हैं', मोदी के बयान पर KCR की पार्टी का पलटवार

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 26, 2022 18:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने पीएम मोदी के 'परिवारवाद' वाले बयान पर जमकर निशाना साधा। वहीं, वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने के आरोपों पर केसीआर के पार्टी प्रवक्ता कृष्ण मन्ने ने कहा कि पीएम ने केवल परिवारवाद के बारे में बात की। अगर ऐसा है तो भारत के क्रिकेट का नेतृत्व करने के लिए जय शाह (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे) कौन हैं?

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के 'परिवारवाद' वाले बयान पर सीएम केसीआर ने जमकर निशाना साधा। केसीआर ने पीएम के हमले को 'भाषणबाजी' के रूप में खारिज कर दिया और भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति की ओर इशारा किया।

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में 'परिवारवाद' को लेकर राज्य के सीएम केसीआर को भी आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कहा, तेलंगाना के लिए संघर्ष सिर्फ एक परिवार के लिए हर संभव रणनीति का उपयोग करने के लिए शासन करने के लिए नहीं था। उन्होंने कहा कि वंशवादी पार्टियों के कारण देश के युवाओं को राजनीति में मौका नहीं मिल रहा है। 

अब पीएम मोदी के 'परिवारवाद' वाले बयान पर सीएम केसीआर ने जमकर निशाना साधा। एनडीटीवी के अनुसार, वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने के आरोपों पर केसीआर के पार्टी प्रवक्ता कृष्ण मन्ने ने कहा, "पीएम ने केवल परिवारवाद के बारे में बात की। अगर ऐसा है तो भारत के क्रिकेट का नेतृत्व करने के लिए जय शाह (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे) कौन हैं? परिवारवाद में विश्वास नहीं रखने पर उन्हें राजनाथ सिंह और उनके बेटे को भी निष्कासित कर देना चाहिए। तेलंगाना के बारे में बताएं?" 

जय शाह भारत के शीर्ष क्रिकेट शासी निकाय बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के सचिव हैं और गृह मंत्री अमित शाह के बेटे भी हैं। केसीआर ने भी पीएम की टिप्पणी का तीखा जवाब दिया। बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पीएम के हमले को 'भाषणबाजी' के रूप में खारिज कर दिया और भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति की ओर इशारा किया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा कि हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं, लेकिन आए दिन भाषण हो रहे हैं। जीडीपी गिर रही है, और महंगाई बढ़ रही है देश बदलना चाहिए और देश बदलेगा। 

टॅग्स :K Chandrashekhar Raoजय शाहअमित शाहराजनाथ सिंहबीसीसीआईBCCI
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?