लाइव न्यूज़ :

Modi US Visit: पीएम ने 'हाउडी मोदी' के लिए ट्रंप और अमेरिकी लोगों को कहा थैंक्स, स्वदेश रवाना

By भाषा | Updated: September 28, 2019 09:08 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भी शुक्रिया अदा किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी अपनी एक सप्ताह की अमेरिकी यात्रा सम्पन्न कर स्वदेश रवाना हो गए। मैं कभी नहीं भूलूंगा कि ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की मौजूदगी से और खास बना-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी एक सप्ताह की अमेरिकी यात्रा सम्पन्न कर स्वदेश रवाना हो गए। मोदी ने यात्रा सम्पन्न करते हुए ‘‘ असाधारण स्वागत, गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए’’ अमेरिकी लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जिससे भारत को बहुत लाभ होगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने विशेष विमान के साथ मोदी की दो तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए उनकी वापसी की जानकारी दी। कुमार ने लिखा, ‘‘ मोदी कई उपलब्धियों भरे इस दौरे का समापन कर रहे हैं।’’ स्वदेश रवाना होने से पहले मोदी ने सप्ताह भर की अपनी यात्रा और अमेरिका में जिन कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया था, का ब्योरा दिया। मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने टेक्सास में ऐतिहासिक ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।

मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सामुदायिक सम्पर्क भारत-अमेरिका संबंधों का केन्द्र है। मैं कभी नहीं भूलूंगा कि ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की मौजूदगी से और खास बना। यह दिखाता है कि ना केवल वह (ट्रम्प) व्यक्तिगत रूप से बल्कि अमेरिका भी भारत के साथ संबंध और प्रतिभावान प्रवासियों की भूमिका की कदर करता है।’’

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ उनकी "उत्कृष्ट" द्विपक्षीय बैठकों और अमेरिकी उद्योगपतियों के साथ गोलमेज सम्मेलन का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ भारत के लिए अधिक निवेश आकर्षित करना और भारत में हो रहे सुधारों से दुनिया को अवगत कराना हमारा एक उद्देश्य था। ह्यूस्टन में ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ के साथ और न्यूयॉर्क में दिग्गज अमेरिकी कारोबारियों के साथ मेरी बैठक सफल रही। विश्व भारत में अवसर तलाशने को उत्साहित है।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज