लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर उच्च स्तरीय मीटिंग की, बैठक में केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर, पीयूष गोयल और एनएसए अजीत डोभाल भी थे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2022 21:41 IST

रूस और यूक्रेन की जंग जारी है। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकाला जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन संकट को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में एस जयशंकर, पीयूष गोयल और अजीत डोभाल भी थे शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्ध की स्थिति पर बनाए रखे हुए हैं नजर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन संकट को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। इससे पहले भी पीएम मोदी यूक्रेन संकट को लेकर मीटिंग कर चुके हैं। भारत सरकार की प्राथमिकता यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों को निकालने की है। इस बैठक में रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय समेत कई अन्य विभागों के मंत्री और उच्च अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में उपस्थित लोगों में केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल के अलावा विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल थे। यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा तीव्र सैन्य अभियान के बीच पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ लगातार बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं। सरकार ने अपने नागरिकों को संघर्ष क्षेत्र से वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' को शुरू किया है।

इस उच्च स्तरीय बैठक से पहले भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई कि पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंची हैं। मंत्रालय ने कहा, अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं। 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा यूक्रेन के खारकीव शहर से लगभग सभी भारतीयों को निकाला जा चुका है। अब मुख्य ध्यान अब सुमी पर है। सूमी में समस्या है। हम दोनों पक्षों से संघर्ष विराम के लिए दृढ़ता से आग्रह करते हैं, आशा है कि यह जल्द ही होगा क्योंकि गोलाबारी होगी, जिससे जान जोखिम में पड़ सकती है। मालूम हो कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा को शुरू किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज