लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी 8 मार्च को सोशल मीडिया को कह सकते हैं अलविदा, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #NoSir, देखें लोगों के रिएक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 19:01 IST

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया से अलग होने का संकेत देने पर कटाक्ष किया और पार्टी के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया ‘‘नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं।’’ 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया कि वह ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया एकाउंट्स छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘ इस रविवार को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने की सोच रहा हूं। इस बारे में आपको जानकारी दूंगा।’’ 

 

 

मोदी के इस ट्वीट के कुछ ही मिनट के भीतर सोशल मीडिया पर ‘नो सर’ हैशटैग ट्रेंड करने लगे और लोग उनसे सोशल मीडिया नहीं छोड़ने की अपील करते नजर आए। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया से अलग होने का संकेत देने पर कटाक्ष किया और पार्टी के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया ‘‘नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं।’’ 

देखें लोगों के रिएक्शन

प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया खास तौर पर ट्विटर पर सक्रिय रहते है। ट्विटर पर मोदी के पांच करोड़ 33 लाख, फेसबुक पर चार करोड़ 40 लाख और इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर तीन करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं। मोदी ट्विटर पर पांच करोड़ फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले भारतीय हैं। प्रधानमंत्री के ट्वीट पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिये जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकेंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं! आभार ,भारत का नागरिक।'' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल