लाइव न्यूज़ :

2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री के प्रस्तावक रहे डोम राजा का निधन: पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 25, 2020 14:52 IST

डोम राजा जगदीश चौधरी ने मंगलवार (25 अगस्त) को शहर के सिगरा स्थित निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देडोम राजा जगदीश चौधरी के निधन के बाद मीरघाट स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जगदीश चौधरी पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक बने थे।

लखनऊ: वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी का मंगलवार (25 अगस्त) को निधन हो गया। डोम राजा जगदीश चौधरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। पीएम मोदी ने लिखा है, वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। वे काशी की संस्कृति में रचे-बसे थे और वहां की सनातन परंपरा के संवाहक रहे। उन्होंने जीवनपर्यंत सामाजिक समरसता के लिए काम किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे।

सीएम योगी ने लिखा, ''सामाजिक समरसता की भावना के प्रतीक पुरुष, काशीवासी डोम राजा श्री जगदीश चौधरी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। श्री जगदीश चौधरी जी का कैलाशगमन सम्पूर्ण भारतीय समाज की एक बड़ी क्षति है। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि आपको अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें।" 2019 के लोकसभा चुनाव में जगदीश चौधरी पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक भी बने थे। 

अपने एक अन्य ट्वीट में सीएम योगी ने लिखा, बाबा विश्वनाथ के आराधक डोम राजा श्री जगदीश चौधरी जी के निवास पर पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की अगुवाई में धर्माचार्यों द्वारा सहभोज किया जाना, भेदभाव रहित भारतीय समाज की भावना का अप्रतिम उदाहरण था। दोनों हुतात्माओं की पुण्य स्मृति को प्रणाम!

वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी का मंगलवार को निधन शहर के सिगरा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। जगदीश चौधरी के परिवार वालों के मुताबिक आज (25 अगस्त) की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में जाते ही थोड़े वक्त बाद उनकी मौत हो गई। डोम राजा लंबे समय से जांघ में घाव की समस्या से परेशान थे।

2019 के लोकसभा चुनाव में डोम राजा बने थे पीएम मोदी के प्रस्तावक

2019 के लोकसभा चुनाव में जगदीश चौधरी पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक बने थे। वाराणसी में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी राजनैतिक पार्टी ने डोम राजा परिवार के  सदस्य को चुनाव में प्रस्तावक बनाया था। 

पीएम मोदी के प्रस्तावक बनने के बाद डोम राजा ने कहा, पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने हमें पहचान दी है। जो हमारे पीएम हैं। सालों से हमारे हालात खराब हैं इनमें सुधार जरूर आया है लेकिन समाज में हमें पहचान नहीं मिली है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशवाराणसीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज