लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का असर: पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर अरविंद केजरीवाल तक नहीं मनाएंगे होली, बीजेपी का भी होली मिलन से इंकार

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 4, 2020 15:42 IST

Coronavirus( COVID-19): कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। चीन में इस कोरोना वायरस से 2,981 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया भर में 3,200 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को सार्वजिनक कार्यक्रम आयोजित करने से बचने की सलाह दी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि वह दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस को लेकर होली नहीं मनाने वाले हैं।

कोरोना वायरस  (Coronavirus( COVID-19)भारत में भी दस्तक दे चुका है। ताजा जानकारियों मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के 28 मामलों के पुष्टी हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (4 मार्च) को एक ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी 'होली मिलन' समारोह में न जाने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''दुनियाभर के विशेषज्ञों ने कोविड-19 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने वाले कार्यक्रमों को कम करने की सलाह दी है। इसलिए इस साल मैंने किसी भी ‘होली मिलन’ समारोह में न जाने का फैसला किया है।'' कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। चीन में इस कोरोना वायरस से 2,981 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया भर में 3,200 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोन दुनियाभर के 70 देशों में फैल चुका है। इस साल होली 10 मार्च को है। 

पीएम मोदी के ट्वीट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर ऐलान किया है कि वह भी इस साल होली नहीं मनाएंगे। शाह ने ट्वीट में कहा, ' हम भारतीयों के लिए होली एक महत्वपूर्ण त्योहार है लेकिल कोरोना वायरस के मद्देनजर मैंने इस साल होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय किया है।' 

गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति भारत ने हर संभव एहतियाती कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इससे बचाव के लिए आप बताए गए सभी उपाय अवश्य करें।' शाह ने ट्वीट में कहा, इसके कुछ उपाय बहुत ही सरल हैं, जैसे नियमित रूप से अपने हाथों को धोना, अपने मुँह, नाक व आँख को ना छूना और इसके लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज करवाना। 

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी होली ना मनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के कुछ ही समय बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट किया कि दुनिया के देशों में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं । उन्होंने कहा, ''दुनिया नोवेल कोरोना वायरस...कोविड-19 से संघर्ष कर रही है। दुनिया के देश और चिकित्सा समुदाय इसे फैलने से रोकने के लिये मिलकर प्रयास कर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं इस बार न तो होली मनाऊंगा और न ही होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि वह दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस को लेकर होली नहीं मनाने वाले हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के विधायक दंगों और कोरोना वायरस के कारण होली नहीं मनाएंगे। केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध के दौरान उत्तरपूर्वी दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 200 से अधिक घायल हुए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज