लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री द्वारा आज जारी होगा पीएम किसान सम्मान निधि का 14वां किस्त, खातें में आएंगे 17 हजार करोड़ रुपए

By आजाद खान | Updated: July 27, 2023 09:23 IST

बता दें कि इस योजना के तहत इसका लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका अकाउंट आधार और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआइ) से लिंक होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम किसान सम्मान निधि का 14वां किस्त आज जारी होगा। पीएम मोदी राजस्थान के सीकर के एक कार्यक्रम से इस किस्त को जारी करेंगे।इस किस्त में 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 17 हजार करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त आज जारी किया जाएगा। ये किस्त पीएम मोदी के गुरुवार के राजस्थान दौरे के दौरान जारी किया जाएगा। राजस्थान के सीकर के एक कार्यक्रम के दौरान सुबह के 11 बजे इस किस्त को जारी किया जाएगा। 

बता दें कि इस 14वीं किस्त में 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 17 हजार करोड़ रुपए की धनराशि ट्रांस्फर की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे और किसानों के लिए कुछ योजनाएं भी शुरू की जाएगी। 

पीएम के राजस्थान दौरे पर मिलेंगे कई और सौगात

राजस्थान के सीकर में आज सुबह 11 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें पीएम मोदी कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की ऑनबोर्डिंग का शुभारंभ करने वाले है। 

इसकी शुरुआत से डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन भुगतान, बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) और बिजनेस-टू-कंज्यूमर लेनदेन में आसानी होगी और व्यापार को इससे लाभ मिलेगा। यही नहीं प्रधानमंत्री राजस्थान के चित्तौड़गढ़, धौलपुर, सिरोही, सीकर और श्री गंगानगर में पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी करेंगे। वे उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का भी उद्घाटन करने वाले है। 

पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी जानकारियां

प्रधानमंत्री द्वारा फरवरी 2019 से शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है जो किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए चालु किया गया है। इस योजना की शुरुआत किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपए दिए जाते है। इन रकम की अदाइगी तीन किस्तों में की जाती है। 

बता दें कि इस योजना का 14वां किस्त केवल उन किसानों को ही मिलेगा जिनका अकाउंट आधार और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआइ) से लिंक होगा।  

टॅग्स :भारतनरेंद्र मोदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला