लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को तोहफा, पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जल्द, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 27, 2022 18:08 IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1फरवरी को बजट पेश करेंगी। ऐसी संभावना है कि 6000 से बढ़ाकर 9000 किया जा सकता है!

Open in App
ठळक मुद्देतीन बार केंद्र सरकार सीधे खातों में पैसा डालती है।योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में की गई थी।1 जनवरी 2022 को पीएम मोदी ने 10वीं किस्त जारी की थी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों की आय को पूरक करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। हर साल किसान को 6000 रुपये दिया जाता है। चार माह के अंतराल पर साल में तीन बार केंद्र सरकार सीधे खातों में पैसा डालती है।

इस योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में की गई थी। 1 जनवरी 2022 को पीएम मोदी ने 10वीं किस्त जारी की थी। 11वीं किस्त अप्रैल 2022 में जारी की जाएगी। डिजिटल इंडिया पहल के साथ मिलकर इस योजना ने देश के 12 करोड़ किसानों तक पीएम किसान लाभ पहुंचाना संभव बना दिया है।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसानों को 1 लाख 60 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। जिसमें से 1 लाख करोड़ रुपये महामारी की अवधि के दौरान छोटे किसानों को हस्तांतरित किए गए। कोरोना काल में 2 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए, जिनमें से अधिकांश छोटे किसानों को दिए गए।

ऐसे किसान देश में बन रहे कृषि बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर से लाभान्वित होंगे। फूड पार्क, किसान रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसी पहल से छोटे किसानों को मदद मिलेगी। बीते साल में इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत 6 हजार से ज्यादा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल चुकी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीमः (Check status)

स्टेप 1: आधिकारिक साइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं

स्टेप 2: आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए किसान कॉर्नर पर क्लिक करें

स्टेप 3ः विकल्प लाभार्थी सूची पर क्लिक करें, पेज खुलेगा

स्टेप 4: अपना राज्य, जिला / उप जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण सही से चुनें

स्टेप 5: रिपोर्ट प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें

स्टेप 6: स्क्रीन पर दिखाई देने वाली लाभार्थी सूची पर क्लिक करें

स्टेप 7: अपना नाम जांचें और पुष्टि करें

स्टेप 8: pmksny के होमपेज पर लौटें।

स्टेप 9: लाभार्थी स्थिति बटन पर फिर से क्लिक करें

स्टेप 10: अपना आधार कार्ड विवरण, या मोबाइल नंबर, या अपना खाता नंबर दर्ज करें

स्टेप 11: गेट डेट बटन पर क्लिक करें

स्टेप 12: आपके किस्त भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीKisan Mahapanchayatउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज