लाइव न्यूज़ :

इंदौर में दंगों की साजिश नाकाम, "अतिवादी विचारधारा से प्रेरित" चार व्यक्ति गिरफ्तार : पुलिस

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:03 IST

Open in App

पुलिस ने इंदौर में सांप्रदायिक दंगों की साजिश नाकाम करने का दावा करते हुए कथित तौर पर अतिवादी विचारधारा से प्रेरित चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान अल्तमश खान, मोहम्मद इमरान अंसारी, जावेद खान और सैयद इरफान अली के रूप में हुई है। बागरी ने बताया कि इनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है और वे ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। उन्होंने कहा, "समय रहते पकड़े गए चारों आरोपी अतिवादी विचारधारा से प्रेरित हैं। वे शहर में हाल की कुछ घटनाओं पर लोगों में असंतोष की भावना जगाकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश से जुडे़ भड़काऊ संदेश सोशल मीडिया पर फैला रहे थे।" पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपियों की कथित साजिश थी कि शहर की एक जगह पर दंगा भड़काने के बाद सिलसिलेवार रूप से अन्य स्थानों पर भी उपद्रव करा दिया जाए जिससे पुलिस और प्रशासन हैरान-परेशान हो जाए। बागरी ने बताया कि विस्तृत जांच के जरिये पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपियों का जुड़ाव किसी चरमपंथी संगठन से तो नहीं है और क्या इन्हें किसी तरह की वित्तीय मदद तो नहीं पहुंचाई जा रही थी? उन्होंने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153-ए (सांप्रदायिक सौहार्द्र पर विपरीत असर डालने वाला कार्य) और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। बागरी ने बताया कि प्रशासन से सिफारिश की जाएगी कि चारों आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल में बंद किया जाए। उन्होंने बताया कि आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचूड़ी वाली घटना के बाद थाने का घेराव करने के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के तार पाकिस्तान से: मिश्रा

भारतचूड़ी वाली घटना के बाद थाने का घेराव करने के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के तार पाकिस्तान से: मिश्रा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला