लाइव न्यूज़ :

किसानों को हो मुनाफा, मोदी सरकार 15 मार्च से प्याज के निर्यात की अनुमति देगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 20:08 IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर लिखा है कि इस निर्णय से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार ने पिछले सप्ताह करीब छह महीने से प्याज के निर्यात पर जारी पाबंदी को हटाने का निर्णय किया। इसका कारण रबी फसल अच्छी रहने से कीमतों में तीव्र गिरावट की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देसब्जी की कीमत में तीव्र वृद्धि को देखते हुए निर्यात पर पाबंदी लगायी गयी थी।अब प्याज का दाम स्थिर हो गया है आफर फसल भी अच्छी होने की उम्मीद है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि सरकार किसानों के हित में 15 मार्च से प्याज निर्यात की अनुमति देगी।

मंत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि इस निर्णय से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार ने पिछले सप्ताह करीब छह महीने से प्याज के निर्यात पर जारी पाबंदी को हटाने का निर्णय किया। इसका कारण रबी फसल अच्छी रहने से कीमतों में तीव्र गिरावट की आशंका है।

सब्जी की कीमत में तीव्र वृद्धि को देखते हुए निर्यात पर पाबंदी लगायी गयी थी। अब प्याज का दाम स्थिर हो गया है आफर फसल भी अच्छी होने की उम्मीद है। खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा था कि मार्च में फसल की आवक 40 लाख टन से अधिक रह सकती है जो पिछले साल 28.4 लाख टन थी। सरकार ने सितंबर 2019 में प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगायी थी और 850 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) भी लगाया था।

आपूर्ति-मांग में अंतर के कारण प्याज की कीमत आसमान को छूने के बीच यह कदम उठाया गया था। देश में भारी बारिश तथा महाराष्ट्र समेत प्रमुख उत्पादक राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण खरीफ मौसम में प्याज की किल्लत हो गयी थी। फिलहाल रबी फसल की आवक शुरू हो गया है और मार्च के मध्य से इसमें तेजी आने की उम्मीद है। प्याज के निर्यात से घरेलू कीमतों में तीव्र गिरावट को थामने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :प्याज प्राइसपीयूष गोयलरामविलास पासवाननरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज