लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास के गांव से पिस्तौल, ग्रेनेड बरामद

By भाषा | Updated: December 30, 2020 11:44 IST

Open in App

जम्मू, 30 दिसंबर सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दब्बी गांव में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियार, कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को गिरफ्तार किए गए आतंकियों के सहयोगियों के खुलासे के आधार पर की गयी छापेमारी में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया।

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रमेश कुमार अंगरल ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने मेंढर सब-डिविजन के बालाकोट सेक्टर के दब्बी गांव में एलओसी के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी दो पिस्तौल, 70 कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए।

एसएसपी ने बताया कि पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों के तीन सहयोगियों की रविवार को गिरफ्तारी के बाद किए गए खुलासे के आधार पर यह अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि आतंकियों के सहयोगी यासीन खान की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं दी। इसके बाद मेंढर के सबडिविजनल पुलिस अधिकार (एसडीपीओ) जहीर जाफरी के नेतृत्व में दब्बी में अभियान चलाया गया और बैग में छिपाकर रखे गए हथियारों को बरामद किया गया।

अंगरल ने बताया, ‘‘दो पिस्तौल, 70 गोलियां और दो ग्रेनेड बरामद किए गए तथा अभियान जारी है।’

उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन पुंछ में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की ताक में थे लेकिन सेना और पुलिस ने उनके इरादों को नाकाम कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल