लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर हवाई पट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट का लाइसेंस निलंबित

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:40 IST

Open in App

विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने इस साल मई में ग्वालियर हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर मध्यप्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ पायलट का उड़ान लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। प्रदेश सरकार का यह विमान छह मई को एंटीवायरल दवा रेमडेसिवीर की खेप गुजरात से ग्वालियर ला रहा था और तब ग्वालियर हवाई अड्डे पर यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की और पिछले सप्ताह पत्र जारी कर विमान के पायलट कैप्टन सैयद माजिद अख्तर (56) का उड़ान लाइसेंस को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। इस दुर्घटना में नए खरीदे गए विमान का कॉकपिट फ्रंट, प्रोपेलर ब्लेड, प्रोपेलर हब और पहियों को बड़ा नुकसान हुआ था। विमान हवाई पट्टी पर उतरने के दौरान फिसल कर एक तरफ पलट गया था। इसमें अख्तर और उनके सह पायलट शिव जायसवाल और एक अन्य अधिकारी घायल हो गए थे। पत्र में कहा गया है कि डीजीसीए ने एक जुलाई को अख्तर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन उनके द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसमें कहा गया कि हादसा एक मानवीय त्रुटि के कारण हुआ था और डीजीसीए ने नोट किया कि उनके कार्यों से न केवल विमान की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया बल्कि विमान नियमों का भी उल्लंघन किया। प्रदेश के उड्डयन विभाग के सूत्रों ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले साल ही अमेरिकी कंपनी टेक्सट्रॉन एविएशन से सात सीटों वाला बीचक्राफ्ट किंग एयर बी-200 विमान 65 करोड़ रुपए से अधिक में खरीदा था। उन्होंने कहा कि क्योंकि हादसे के समय विमान का बीमा नहीं किया गया था इसलिए इसे स्क्रैप कर दिया गया है। यह कथित रुप से रखरखाव और मरम्मत नहीं होने के कारण ग्वालियर एयरबेस पर तीन महीने से अधिक समय से रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतजल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, DGCA ने दिया लाइसेंस

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप