लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाई अड्डे की तस्वीरें मुझे कंधार भयावह कांड की याद दिलाती है: आईसी 814 पायलट

By भाषा | Updated: August 20, 2021 18:12 IST

Open in App

इंडियन एयरलाइंस की उड़ान आईसी 814 के कप्तान रहे देवी सरन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की काबुल हवाई अड्डे की तस्वीरें उन्हें 22 साल पहले की भयावहता की याद दिलाती हैं। सरन (59) ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ यह ऐसा लग रहा है जैसे मैं 22 साल पीछे चला गया हूं। बीस साल से अधिक समय बीत गया लेकिन (आज की) तस्वीरें वैसी ही हैं।’’ सरन इंडियन एयरलाइंस की उड़ान आईसी 814 के कप्तान थे जिसे दिसंबर, 1999 में अपहरण करके अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था। सामने आयी विभिन्न तस्वीरों एवं वीडियो में काबुल हवाई अड्डे के अंदर और बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है जो तालिबान से बचने के लिए रनवे पर विमान में सवार होने के लिए आपाधापी कर रही है । रविवार को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा, ‘‘ फर्क सिर्फ इतना है कि कंधार में उस वक्त बस हम लोग थे लेकिन अब आप (काबुल) हवाई अड्डे पर भीड़ देख सकते हैं। लेकिन निश्चित ही वे लोग बाहर आने के लिए आतुर हैं जैसे हम निकलना चाहते थे।’’ आईसी 814 उड़ान 179 यात्रियों एवं चालक दल के 11 सदस्यों को लेकर 24 दिसंबर, 1999 को काठमांडू से नयी दिल्ली आ रही थी लेकिन उसे पाकिस्तानी आतंकवादियो ने अगवा कर लिया और वे उसे तालिबान के नियंत्रण वाले कंधार ले गये। सरन उस आईसी 814 उड़ान के कप्तान, राजिंद्र कुमार प्रथम अधिकारी एवं अनिल कुमार जग्गियां फ्लाइट इंजीनियर थे। अपहर्ताओं ने रूपिन कत्याल नामक एक यात्री को मार डाला था एवं वे बंधकों को छोडने के बदले में 31 दिसंबर, 1999 को भारतीय जेलों से आतंकवादियों-- मसूद अजहर अल्वी, सैयद उमर शेख और मुश्ताक अहमद जरगर को रिहा करााने में कामयाब हो गये थे। शुक्रवार को सरन ने कहा, ‘‘ मुझे तस्वीरें उन दिनों जैसी लगीं। निश्चित ही , ये हमें उस वक्त की भयावह स्थिति की याद दिलाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र