लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के अवार्ड पर राहुल ने ली चुटकी, तो स्मृति ईरानी और मार्केंटिंग गुरु कोटलर ऐसे दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2019 17:20 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड’ सोमवार को प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि यह पुरस्कार तीन आधार रेखा ‘पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट’ पर केन्द्रित है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी देश के नेता को प्रदान किया जायेगा।

Open in App

मार्केटिंग गुरु फिलिप कोटलर ने अवार्ड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और देश के प्रति नि:स्वार्थ सेवा के लिए उनकी सराहना की है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अवार्ड के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कटाक्ष किया है। 

राहुल ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''यह पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी नहीं है, पहले किसी को दिया नहीं गया और अलीगढ़ की एक गुमनाम कंपनी द्वारा समर्थित है। इसके इवेंट साझेदार: पतंजलि और रिपब्लिक टीवी हैं।'' 

पुरस्कार को लेकर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किए जाने पर कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस प्रमुख का ‘‘परिवार’’ दूसरों से पुरस्कृत होने के बजाय ''खुद को ही'' देश का सर्वोच्च असैन्य सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान करता रहा।

कोटलर ने ट्विटर पर मंगलवार को कहा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड प्रदान किए जाने के लिए बधाई देता हूं। शानदार नेतृत्व और निरंतर देश के प्रति नि:स्वार्थ सेवा के लिए उन्हें चुना गया है।'' उन्होंने कहा कि भारत में मोदी के प्रयासों के कारण ‘‘असाधारण आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी विकास’’ हुआ है।

मार्केंटिंग गुरु ने कहा कि प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड से प्रधानमंत्री को नवाजे जाने के साथ भविष्य के अवार्ड के लिए मापदंड और ऊंचा उठ गया है । इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह ‘‘विश्व प्रसिद्ध’’ कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड हासिल करने के लिए उन्हें बधाई देना चाहते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड’ सोमवार को प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि यह पुरस्कार तीन आधार रेखा ‘पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट’ पर केन्द्रित है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी देश के नेता को प्रदान किया जायेगा। फिलिप कोटलर नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, कैलॉग्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मार्केटिंग के प्रोफेसर हैं । 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज