लाइव न्यूज़ :

दूसरी लहर में तीसरे चरण का परीक्षण करते तो फाइजर, मॉडर्ना के टीकों को मंजूरी नहीं मिलती : कृष्ण एला

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:35 IST

Open in App

भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्ण एला ने बुधवार को कहा कि अगर अमेरिका की दिग्गज कंपनियां फाइजर और मॉडर्ना कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान अपने टीकों के तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण करतीं तो उनके टीकों को मंजूरी नहीं मिलती।हैदराबाद स्थित कोविड​​​​-19 टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कहा कि उसके टीके की सटीकता वायरस के मूल स्वरूप के खिलाफ 85 प्रतिशत रही होगी – जो पहली बार चीन में मिला था।एला ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत आने वाले निकाय प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं आपसे ईमानदारी से कह रहा हूं। अगर फाइजर और मॉडर्ना ने दूसरी लहर के दौरान तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण किया होता, तो उन्हें उनके उत्पादों के लिए लाइसेंस नहीं मिला होता। ” उन्होंने कहा, जब उन्हें (फाइजर और मॉडर्ना) लाइसेंस मिला, उस समय वायरस का वुहान स्वरूप (सबसे ज्यादा फैला हुआ) था। इसलिए वे 90 प्रतिशत सटीकता हासिल करने में सफल रहे, लेकिन अब वही टीका इजराइल में 35 प्रतिशत प्रभावशीलता दिखा रहा है।‘‘ एला ने कहा, "... और कोवैक्सीन एकमात्र टीका है... नियामक प्रक्रिया में देरी हुई और हम दूसरी लहर में फंस गए। (हम) भाग्यशाली थे कि दूसरी लहर में हमारी प्रभावशीलता लगभग 77 प्रतिशत रही। लेकिन अगर वायरस का वुहान स्वरूप होता और डेल्टा नहीं होता तो यह प्रभावशीलता 85 प्रतिशत होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?