लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक को PFI से मिली 'सर तन से जुदा' करने की धमकी, रडार पर पीएम मोदी और अन्य दिग्गज नेता

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 8, 2022 13:16 IST

भाजपा विधायक विजय कुमार देशमुख ने कथित पीएफआई नेता मोहम्मद शफी बिराजदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र से भाजपा विधायक विजय कुमार देशमुख को पीएफआई के एक सदस्य से कथित तौर पर 'सर तन से जुदा' की धमकी मिली।भाजपा विधायक ने एक कथित पीएफआई नेता मोहम्मद शफी बिराजदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

नई दिल्ली: केंद्र ने हाल ही में आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से 'संबंध' होने के कारण पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया। वहीं, अब महाराष्ट्र से भाजपा विधायक विजय कुमार देशमुख को पीएफआई के एक सदस्य से कथित तौर पर 'सर तन से जुदा' की धमकी मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा विधायक विजय कुमार देशमुख ने एक कथित पीएफआई नेता मोहम्मद शफी बिराजदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि पीएफआई पर सरकार के प्रतिबंध पर नाराज होने के कारण बिराजदार ने उन्हें सिर काटने की धमकी दी। शिकायत में आगे कहा गया कि बिराजदार ने कथित तौर पर अयोध्या राम मंदिर और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जैसे प्रमुख हिंदू मंदिरों को आत्मघाती हमलावरों द्वारा निशाना बनाने की धमकी दी है।

आरोपी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य प्रख्यात राजनेता उनके रडार पर हैं। सोलापुर पुलिस पत्र की सत्यता की जांच कर रही है और जांच जारी है। बता दें कि पीएफआई पर बैन लगने से पहले एनआईए ने इसके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी। यही नहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए की छापेमारी को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और गृह सचिव के साथ अहम बैठक भी की थी। इस छापेमारी में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

टॅग्स :पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडियाPFIमोदीमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार