लाइव न्यूज़ :

UP: पेट्रोल लेने के बाद शख्स ने दिया 2 हजार का नोट तो पेट्रोल पंप कर्मचारी ने वापस निकाल लिया तेल, जानें पूरा मामला, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 23, 2023 14:51 IST

इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है और लिखा है कि "यूपी के जालौन में पेट्रोल पंप पर 2000 का नोट दिया। कर्मचारियों ने नोट लेने से मना कर दिया। बाद में डाला पेट्रोल भी टंकी से निकाल लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर यूपी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडिोय में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी को बाइक से पेट्रोल निकालते हुए देखा गया है। कर्मचारी इसलिए पेट्रोल निकाल देता है क्योंकि ग्राहक तेल लेने के बाद दो हजार का नोट दिया था।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मचारी ने ग्राहक के बाइक से पेट्रोल वापस निकाल लिया है। दरअसल, एक ग्राहक एक पेट्रोल पंप पर जाता है और वहां से पेट्रोल लेता है। ऐसे में जब वे पैसे देता है तो पेट्रोल पंप कर्मचारी ग्राहक से कथित तौर पर पैसे नहीं लेता है क्योंकि वह दो हजार का नोट था। 

यही नहीं दावा यह भी है कि दो हजार के रुपए को स्वीकार नहीं करने और ग्राहक द्वारा तेल की कीमत के पैसे नहीं देने के कारण, पेट्रोल पंप कर्मचारी ग्राहक की बाइक से पेट्रोल वापस निकाल लेता है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है और कार्रवाई की बात कही है। 

क्या दिखा है वीडियो 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि कथित तौर पर ग्राहक के बाइक से एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पेट्रोल वापस बाहर निकाल रहा है। असल में पूरी घटना यह है कि एक ग्राहक किसी पेट्रोल पंप पर जाता है और वहां पर अपनी बाइक में पेट्रोल भराता है। दावा है कि इसके बाद वह पैसे देता है जो दो हजार का नोट होता है। ऐसे में पेट्रोल पंप कर्मचारी कथित तौर पर दो हजार के नोट को लेने से इंकार कर देता है और बाइक भरे हुए पेट्रोल को बाहर निकालने लगता है। 

इस दौरान एक शख्स इस घटना का वीडियो बनाता है जिसमें कथित तौर पेट्रोल पंप कर्मचारी को ग्राहक के बाइक से फिर से पेट्रोल को निकालते हुए देखा गया है। यही नहीं पेट्रोल पंप कर्मचारी भी यह देख रहे है कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है फिर भी वे ग्राहक को दिए गए पेट्रोल को बाहर निकालते जा रहा है। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है और लिखा है कि "यूपी के जालौन में पेट्रोल पंप पर 2000 का नोट दिया। कर्मचारियों ने नोट लेने से मना कर दिया। बाद में डाला पेट्रोल भी टंकी से निकाल लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।"

घटना को लेकर पुलिस ने भी लिया है संज्ञान

बता दें कि घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है। इस ट्वीट का जवाब देते हुए जालौन पुलिस ने लिखा है कि प्रकऱण को संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली उरई को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। गौरकरने वाली बात यह है कि आरबीआई ने एक दो दिन पहले यह एलान किया है कि जिस किसी के पास दो हजार के नोट है, वे इसे 30 सितंबर तक बैंक में जमा कर दें और इसके बदले अन्य नोट ले लें। 

ऐसे में जब से इसका एलान हुआ है तब से दो हजार के नोटों को बदलने को लेकर लोगों में काफी हड़बड़ी हो गई है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि लोग मंदिर में चढ़ावा दे दे रहे है तो कभी इसे किसी ज्यादा रकम वाली चीजे खरीद रहे है। यही नहीं कुछ लोग इन पैसों को भजाने के लिए पेट्रोल डिजल भी लेने चले जा रहे है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट की अगर माने तो खबरें यह भी आ रही है कि पेट्रोल पंप वाले भी दो हजार के नोट के बदले तेल देने से इंकार कर रहे है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपेट्रोलनोटबंदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह