लाइव न्यूज़ :

जीएसटी की राह में बाधा बने हुए हैं राज्य, हरदीप सिंह पुरी बोले-पेट्रोल-डीजल कीमतें कम नहीं हो रहीं

By भाषा | Updated: September 23, 2021 13:25 IST

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं क्योंकि ममता सरकार भारी कर लगा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य इसे जीएसटी के तहत लाना नहीं चाहते हैं।पेट्रोल पर लिए गए कर का उपयोग कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाता है।पश्चिम बंगाल सरकार ने जुलाई में कीमतों में 3.51 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

कोलकाताः पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं, क्योंकि राज्य ईंधन को जीएसटी के दायरे में नहीं लाना चाहते हैं।

पुरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं क्योंकि टीएमसी सरकार भारी कर लगा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपका सवाल है कि क्या आप चाहते हैं कि पेट्रोल की कीमतें कम हों, तो इसका जवाब हां है। अब, अगर आपका सवाल है कि पेट्रोल की कीमतें नीचे क्यों नहीं आ रही हैं, तो इसका जवाब है क्योंकि राज्य इसे जीएसटी के तहत लाना नहीं चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र 32 रुपये प्रति लीटर (पेट्रोल पर कर के रूप में) लेता है। हमने 32 रुपये प्रति लीटर कर लिया, जब ईंधन की कीमत 19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, और हम अभी भी वही ले रहे हैं, जबकि कीमत बढ़कर 75 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई।’’ पुरी ने कहा कि पेट्रोल पर लिए गए कर का उपयोग कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने जुलाई में कीमतों में 3.51 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जिसके चलते पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से महंगा हो गया। उन्होंने आगे कहा, ‘‘संयुक्त कराधान यहां (पश्चिम बंगाल) लगभग 40 प्रतिशत है। बयान देना बहुत आसान है।

अगर आपने (टीएमसी सरकार) 3.51 रुपये की बढ़ोतरी नहीं की होती, तो यह अभी भी 100 रुपये प्रति लीटर से कम होती।’’ पुरी बुधवार को भवानीपुर उपचुनाव के प्रचार के लिए कोलकाता में थे। इस चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजीब बिस्वास के बीच मुकाबला है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावममता बनर्जीहरदीप सिंह पुरीLPG
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला