लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव नतीजे आते ही 57 दिन बाद बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए 14 दिसंबर के रेट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 14, 2018 12:51 IST

Petrol and Diesel price today: राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.29 रुपये और डीजल 64.66 रुपये प्रति लीटर रहे। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल का रेट 75.88 रुपये और डीजल 67.55 रुपये प्रति लीटर रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 2 महीने में डीजल करीब 12 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल करीब 15 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्‍थान, मिजोरम और तेलंगाना के चुनाव नतीजे आते ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है। गुरुवार (13 दिसंबर) को 57 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए। इससे पहले लगतार तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही थी।

शुक्रवार (14 दिसंबर) को फिर से पेट्रोल और डीजल कीमतें स्थिर रहीं। इससे पहले गुरुवार को 57 दिन बाद हुई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.29 रुपये और डीजल 64.66 रुपये प्रति लीटर रहे। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल का रेट 75.88 रुपये और डीजल 67.55 रुपये प्रति लीटर रहे। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 72.35 रुपये और डीजल 66.30 रुपये प्रति लीटर हो गए। जबकि हैदराबाद में पेट्रोल 74.51 रुपये और डीजल 70.14 रुपये प्रति लीटर रहे।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक  करें।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर महीने में देशभर के बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का असर पेट्रोल डीजल की कीमत पर पड़ रहा है। क्रूड ऑयल की कीमत में अक्टूबर 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी।

पिछले 2 महीने में डीजल करीब 12 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल करीब 15 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ। अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने हो चुके हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब