लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के आज भी बढ़ें दाम, दिल्ली में कल पेट्रोल हुआ था 100 रुपये के पार, जानें किस राज्य में कितना रेट

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 8, 2021 08:59 IST

पेट्रोल-डीजल की कीमतों आज किए गए इजाफे के बाद दिल्ली और कोलकाता में तेल की कीमत 100 के पार पहुंच गई है । वहीं भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.88 रुपए पहुंच गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल में 35 पैसे की वृद्धिदिल्ली में पेट्रोल की सेंचुरी के बाद आज भी बढ़े हैं दाममुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.25 रुपए प्रति लीटर हो गई है

दिल्ली:  ऐसा लग रहा है कि भारत में ईंधन की कीमतों में हो रहे इजाफे पर कोई ब्रेक नहीं लगने वाला है । देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा किया गया है। दिल्ली में कल पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई थी। इस बीच आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के अनुसार, क्षेत्र के आधार पर पेट्रोल की कीमत 31-39 पैसे बढ़ी है जबकि डीजल की कीमत में 15-18 पैसे की बढ़ोतरी हुई है । 

मई से ईंधनों की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुकी है । दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.56 रुपए प्रति लीटर है । वही कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 100.62 रुपए प्रति लीटर है ।

दिल्ली और कोलकाता में क्रमशः 34 और 39 पैसे की बढ़ोतरी हुई है । आज किेए गए संशोधन के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.25 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो सबसे अधिक है । बंगलुरु में 36 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 103.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है । ताजा संशोधन के बाद चेन्नई में पेट्रोल के दाम 31 पैसे बढ़े हैं । चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.06 रुपए प्रति लीटर है।

महानगरों में डीजल की कीमतें भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है । दिल्ली में डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है, जो पिछली कीमत से 17 पैसे ज्यादा है । कोलकाता में डीजल की कीमत 92.65 रुपए प्रति लीटर है । वही भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.88 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.40 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

7 जुलाई तक कम से कम 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में ईंधन की दर 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गई है । इन राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, बिहार, पंजाब, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और उड़ीसा शामिल है ।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलडीजल का भावडीजलदिल्लीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?