लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के दामों ने लगाई आग, पढ़ें IOCL चेयरमैन से लेकर धर्मेंद्र प्रधान तक की प्रतिक्रिया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2018 16:54 IST

देश भर में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से उछाल हो रहा है। हर रोज दाम बढ़ रहे है। जिस वजह से आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मई: देश भर में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से उछाल हो रहा है। हर रोज दाम बढ़ रहे है। जिस वजह से आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक चुनाव के बाद आज नौवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए। दिल्ली में पेट्रोल अब 76.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 68.08 रुपए पर पहुंच गया। वहीं कोलकाता में 79 रुपया 53 पैसे, मुंबई में 84 रुपया 70 पैसे और चेन्नई में 79 रुपया 79 पैसा प्रति लीटर हो गया है। मंगलवार को पेट्रोल के दामों में 30 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं, डीजल में 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। 

इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने कहा है कि सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगाम के लिए हमें कोई सरकारी आदेश नहीं मिला है। पहले भी कीमतों में बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन हमने 19 दिनों तक कीमतों में वृद्धि को रोके रखा। पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स को जीएसटी के अंदर रहना चाहिए।

वहीं, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद प्रधान ने बयान दिया कि मुझे पता है की तेल की बढ़ती हुई किमतों से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यम वर्ग के परिवारों को तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा होगा पर यह हमारे हाथ में नहीं है। तेल उत्पादक देशों में तेल का उत्पादन कम हो रहा है।

महासचिव अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड दरों के लिए याद रखी जायेगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से स्वाभाविक रूप में महंगाई बढ़ती है और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ता है जो इसे बर्दाश्त करने को मजबूर हैं।’’ 

कांग्रेस के पवन खेरा ने कहा है कि जिस तरह से 9 दिन में पेट्रोल डीजल के दाम बड़ें हैं उससे लग रहा है कि ये दाम केवल कर्नाटका चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रहे थे।

सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कर्नाटक में चुनावी प्रक्रिया के दौरान 19 दिन के विराम के बाद 14 मई को कीमतों में दैनिक संशोधन को बहाल किया। इसके बाद से इनकी कीमत में लगातार 9वें दिन बढ़ोतरी हुई। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल दाम बढ़ोत्तरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

भारतदिल्ली में मंत्री पंकज सिंह ने बस से किया सफर, लोगों से की खास अपील

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज