लाइव न्यूज़ :

रांची में हुई हिंसा के मामले की एनआईए जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2022 19:17 IST

इस मामले की एनआईए जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस मामले की सुनवाई 17 जून को होगी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दियाउच्च न्यायालय में इस मामले में 17 जून को होगी सुनवाईहिंसा में PFI के कनेक्शन को लेकर हो रही है जांच की मांग

रांची: रांची में 10 जून की हिंसा मामले में पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के राजनीतिक विंग एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) की संलिप्तता की जांच रांची पुलिस कर रही है। अब इस मामले की एनआईए जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस मामले की सुनवाई 17 जून को होगी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। 

इससे पूर्व आज प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन व न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए विशेष मेंशन किया गया। प्रार्थी पंकज कुमार यादव ने 10 जून को रांची के मेन रोड में हुए उपद्रव की जांच एनआईए, ईडी और आयकर विभाग से जांच कराने की मांग की है। 

प्रार्थी ने मामले में पीएफआई की भूमिका की भी जांच की मांग की है। प्रार्थी का कहना है कि सोची-समझी साजिश के तहत रांची में उपद्रव की घटना को अंजाम दिया गया है। रांची के माहौल को खराब कर आपसी भाईचारे पर आघात किया गया है।  इस बीच इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय गंभीर है। पूरे मामले में पुख्ता सबूत मिलने पर एनआईए (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) भी जांच शुरू कर सकती है। 

गृह मंत्रालय को अभी रांची आयुक्त व डीआईजी की साझा रिपोर्ट का इंतजार है। गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से इस पर रिपोर्ट भी मांगी है। राज्य पुलिस के आला अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि जल्द ही पूरे मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि शुक्रवार की हिंसा से पहले रांची में बाहर से कई लोग आए थे। 

वहीं लोगों को पीएफआई के राजनीतिक विंग एसडीपीआई ने प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। इससे संबंधित कई पोस्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं। इनमें एसडीपीआई ने नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ प्रदर्शन का आह्रान किया था। पुलिस कॉल डंप के आधार पर बाहर से आए लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार रांची के हिंसा प्रभावित इलाकों में चार से दस जून की रात तक सक्रिय फोन नंबरों की जांच में कई तथ्य मिले हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि दूसरे राज्यों अथवा झारखंड के दूसरे जिलों से जारी कौन-कौन से मोबाइल सिम उस वक्त रांची में मेन रोड, हिंदपीढी, लोअर बाजार तथा डोरंडा और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय थे।

टॅग्स :RanchiJharkhandJharkhand High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार