लाइव न्यूज़ :

आदिवासी युवक को ट्रक से बांधकर घसीटने का मामला: मुख्यमंत्री शिवराज बोले, आरोपियों को इतनी सख्त सजा मिलेगी की दोबारा ऐसा करने की कोई हिम्मत नहीं करेगा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2021 21:13 IST

मध्य प्रदेश के नीमच में आदिवासी युवक को ट्रक से बांधकर घसीटने और उसकी हत्या के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रविवार को मीडिया से इस घटना पर बात करते हुए कहा कि, मामले में ऐसा सख्त ऐक्शन लिया जा रहा है कि लोग दोबारा ऐसा करने से पहले कई बार सोचेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के नीमच में एक आदिवासी युवक को चोरी के शक में ट्रक से बांधकर रोड़ पर घसीटा गयाइस आदिवासी युवक को तब तक रोड़ पर घसीटा गया जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गईघटना का वीडियो वायरल हो रहा है, मुख्यमंत्री शिवराज ने आरोपियों सख्त सजा देने की बात कही है

मध्यप्रदेश के नीमच में मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना का मुद्दा शांत होता नहीं दिख रहा. कथित चोरी के शक में एक आदिवासी को पहले पीटा गया फिर उसे चार पहिया वाहन के पीछे बांधकर तब तक सड़क पर घसीटा गया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वायरल होने के बाद पूरे देश में इस मामले ने आग लगा दी है.

वहीं सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रविवार को मीडिया से इस घटना पर बात करते हुए कहा कि, मामले में ऐसा सख्त ऐक्शन लिया जा रहा है कि लोग दोबारा ऐसा करने से पहले कई बार सोचेंगे.

आपको बता दें कि चोरी के शक में मध्यप्रदेश के नीमच में एक आदिवासी युवक को ना सिर्फ पीटा गया बल्कि एक पिकअप से बांधकर घसीटा भी गया. इतनी यातना दी गई कि उस आदिवासी युवक ने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने युवक के साथ बर्बरता का एक वीडियो भी बनाया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन ने रविवार को सिंगोली कांड के मुख्य आरोपितों के अवैध मकानों को चिन्हित कर ध्वस्त कर दिया है.प्रशासन रविवार को जेसीबी व अन्य संसाधनों के साथ सड़क हादसे के विवाद में दलित कन्हैयालाल भील को पिकअप से बांधकर घसीटने व मौत के घाट उतारने वाले मुख्य आरोपितों के ग्राम जेतलिया पहुंचा. जहां आरोपित महेंद्र गुर्जर के मकान को ध्वस्त किया गया.कलेक्टर व एसपी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है.

पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को संज्ञान लेते हुए 8 लोगों के विरुद्ध 304, 302 व एसटीएससी एक्ट में कार्रवाई की है. आरोपित छीतरमल पिता जयराम गुर्जर उम्र 32 निवासी ग्राम पाटन, महेंद्र पिता रामचंद्र गुर्जर उम्र 40 निवासी जेतलिया, गोपाल पिता लालू गुर्जर उम्र 40 निवासी पाटन, लोकेश पिता नारायण बलाई उम्र 21 निवासी सिंगोली, लक्ष्मण पिता जयराम गुर्जर निवासी ग्राम पाटन को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि आरोपित अमरचंद पिता गोपी गुर्जर निवासी ग्राम जेतलिया, धीरज धाकड़ निवासी ग्राम चल्दू व सत्तू डॉक्टर निवासी ग्राम पाटन अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं.

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानदलित विरोधDalit Protests
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार