लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने मुंबई में फंसे उत्तर प्रदेश के 1916 मजूदरों को श्रमिक विशेष ट्रेन से यात्रा करने की दी इजाजत

By भाषा | Updated: May 10, 2020 17:51 IST

साकी नाका पुलिस थाने ने मुंबई में फंसे उत्तर प्रदेश के 1,916 मजदूरों को श्रमिक विशेष ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति प्रदान की है।

Open in App
ठळक मुद्देजोन एक्स के पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल ने कहा कि इन लोगों को बसों में महानगर के कुर्ला इलाके में सेंट्रल रेलवे के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक लाया गया।रेलवे के अनुसार चार मई तक 55 ट्रेनें चलाई जा चुकी थीं। रेलवे ने अभी आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि इन सेवाओं पर कितनी रकम खर्च हो रही है।

मुंबई: कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे उत्तर प्रदेश के 1,916 मजदूरों को साकी नाका पुलिस थाने ने श्रमिक विशेष ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति प्रदान की है। यह ट्रेन मुंबई से लखनऊ के लिये रवाना हो चुकी है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 

जोन एक्स के पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल ने कहा कि इन लोगों को बसों में महानगर के कुर्ला इलाके में सेंट्रल रेलवे के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक लाया गया। उन्होंने कहा, 'यात्रा करने वाले लोगों का विवरण लेकर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। बसों को संक्रमणमुक्त कर दिया गया था।' मालूम हो, भारतीय रेलवे ने मंगलवार (5 मई) में बताया कि वह एक मई से अबतक 76 श्रमिक विशेष ट्रेनें चला चुका है, जिनमें करीब 70 हजार श्रमिक यात्रा कर चुके हैं।

चलाई जा चुकी थीं चार मई तक 55 ट्रेनें

रेलवे के अनुसार चार मई तक 55 ट्रेनें चलाई जा चुकी थीं। रेलवे ने अभी आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि इन सेवाओं पर कितनी रकम खर्च हो रही है। सरकार का कहना है कि इसका 85 प्रतिशत खर्च केन्द्र सरकार जबकि 15 प्रतिशत खर्च राज्य सरकारें उठाएंगी। अधिकारियों ने हालांकि संकेत दिये हैं कि मंगलवार सुबह तक चलाई गयीं 67 ट्रेनों पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। सूत्रों ने कहा कि रेलवे, प्रति श्रमिक विशेष ट्रेन सेवा पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च कर रहा है।

क्या है देश का हाल?

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 62,939 कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 2,109 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसमें से 19,358 लोग ठीक/ डिस्चार्ज भी हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशश्रमिक स्पेशल ट्रेनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल