लाइव न्यूज़ :

BJP-JDU गठबंधन में दरार? बीजेपी ने कहा- प्रदेश के लोग चाहते हैं हमारी पार्टी का सीएम, अकेले चुनाव जीतने में हैं सक्षम

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 8, 2020 14:25 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बीजेपी के साथ मतभेद की अटकलों पर विराम लगाया था और कहा था कि  गठबंधन में 'सब ठीक है।'

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन को लेकर आपसी मतभेद पिछले कई दिनों से सामने आ रहे हैं। संजय पासवान ने कहा है कि पार्टी बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री देखना चाहती है।

बिहार में जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन को लेकर आपसी मतभेद पिछले कई दिनों से सामने आ रहे हैं। हालांकि दोनों पार्टियों का आलाकमान लगातार यह कह रहा है कि हमारे बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के एमएलसी संजय पासवान ने कहा है कि पार्टी बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री देखना चाहती है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, संजय पासवान ने कहा, 'प्रदेश के लोग एक बीजेपी नेता को बिहार के सीएम के रूप में देखना चाहते हैं, बीजेपी राज्य में सबसे मजबूत और सक्रिय पार्टी है। अंततः हम पीएम मोदी और सुशील मोदी जी के फैसले का पालन करेंगे, लेकिन हम अकेले चुनाव जीतने में सक्षम हैं।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बीजेपी के साथ मतभेद की अटकलों पर विराम लगाया था और कहा था कि  गठबंधन में 'सब ठीक है।' जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने इस वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को गठबंधन सहयोगी बीजेपी से अधिक सीट दिए जाने संबंधी बयान दिया था।  किशोर ने हाल में टीवी समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि जेडीयू को बीजेपी की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी राज्य में गठबंधन में वरिष्ठ साझेदार है। इसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किशोर पर पलटवार करते हुए उन्हें एक चुनाव रणनीतिकार के रूप में अपना 'काम' याद दिलाया था। 

दोनों पार्टियों के बीच उपजे विवाद को लेकर एक समचार चैनल को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि बिहार में सबकुछ ठीक-ठाक है और हमारा गठबंधन प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। साथ ही साथ उन्होंने सीटों के बंटवारे के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि इस पर दोनों पार्टियां बैठकर निर्णय लेंगी। इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 

आपको बता दें कि बिहार में इसी साल के आखिरी यानि नवंबर में चुनाव होने हैं। प्रदेश में कुल 243 सीटें हैं। बीजेपी के पास फिलहाल 53 सीटें है, जबकि जेडीयू 70 सीटें हैं।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनीतीश कुमारबिहारविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार