लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त: पूनियां

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:53 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन और कुशासन से जनता त्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा भर्तियां पूरी नहीं होने से आक्रोशित व निराश हैं जबकि किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। पूनियां ने चाकसू विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव के लिए जनसंपर्क के दौरान एक सभा में आरोप लगाया कि राज्य में अपराध बेलगाम हो रहे हैं और राजस्थान अपराधों की राजधानी बन गया है तथा महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा नेता ने दावा किया कि छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, बेरोजगार, व्यापारी, मजदूर, आमजन सभी सरकार के कुप्रबंधन से त्रस्त हैं। पूनियां ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों की प्रशंसा भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल