लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी संभावित लहर के चलते सतर्क रहें लोग : कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 फरवरी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी संभावित लहर को लेकर लोगों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के अंत तक समय बहुत नाजुक है।

फिलहाल कर्नाटक में लॉकडाउन या कर्फ्यू जैसे कदमों की संभावना से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि अभी राज्य में इस तरह की स्थिति नहीं है तथा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं जिससे कि राज्य उस स्थिति तक न पहुंचे।

उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग केरल और महाराष्ट्र से लगते क्षेत्रों में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए गृह और राजस्व विभागों तथा विभिन्न जिलों के प्रशासन का सहयोग ले रहा है।

केरल और महाराष्ट्र में हाल के दिनों में महामारी के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है।

मंत्री ने कहा कि तकनीकी परामर्श समिति की रिपोर्ट के अनुसार मार्च के अंत तक समय बेहद नाजुक है और लोगों को आवश्यक एहतियात बरतना चाहिए।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि कम से कम मार्च के अंत तक मास्क पहनने, भौतिक दूरी रखने जैसे उपायों का पालन कर आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है।

सुधाकर ने कहा कि जिन लोगों को अवसर मिले, उन्हें अपना टीकाकरण कराना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है कि महाराष्ट्र और केरल में दूसरी लहर आ रही है। यह हमारे राज्य में नहीं आनी चाहिए। हमें इसे रोकना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल