लाइव न्यूज़ :

पंजाब के लोगों ने किसानों के लिए एनआरआई का समर्थन जुटाने के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 21:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 दिसंबर पंजाब के लोगों के एक समूह ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को "नैतिक और भौतिक" समर्थन देने के लिए प्रवासी भारतीयों से भारत आने के आग्रह वाला एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है।

‘एनआरआई चलो दिल्ली’ नामक अभियान का आयोजन कर रहे माणिक गोयल और जोबन रंधावा ने कहा कि वे इसको लेकर एनआरआई के बीच जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं और किसानों के मुद्दों के लिए उनके समर्थन को हासिल करना चाहते हैं।

आयोजकों ने शुक्रवार को कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए किसानों को "नैतिक और भौतिक" समर्थन देने के लिए एनआरआई के एक समूह ने 30 दिसंबर को भारत पहुंचने का फैसला किया है

उन्होंने कहा, "एनआरआई के समूह का नेतृत्व सुरिंदर मावी (टोरंटो-पटियाला) और उनके दोस्त रमन बरार (टोरंटो-फरीदकोट), विक्रमजीत सरन (वैंकूवर-मनसा) कर रहे हैं, जो आंदोलनरत किसानों को नैतिक और भौतिक सहायता प्रदान के लिए भारत आ रहे हैं।’’

आयोजकों ने कहा कि किसान आंदोलन को विश्वभर से समर्थन मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब