लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 81 गांवों के लोगों ने किया ‘मटका फोड़ आंदोलन’

By भाषा | Updated: September 21, 2021 01:50 IST

Open in App

नोएडा, 20 सितंबर विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 20 दिन से नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के पास धरना दे रहे 81 गांवों के लोगों ने सोमवार को ‘मटका फोड़ आंदोलन’ किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन के चलते कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि किसानों को समझा-बुझाकर पुनः सेक्टर 5 स्थित बारात घर पर लौटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसान सेक्टर 5 स्थित बारत घर से ही अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी के खिलाफ नारे लगाए। महिलाओं ने मटका फोड़ कर अपना रोष व्यक्त किया।

मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के दौरान 101 किसान जेल भेजे गए थे। बाद में नोएडा के विधायक पंकज सिंह के हस्तक्षेप पर सबको रिहा किया गया।

किसान नेता सुखबीर पहलवान का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के हितों को दबाने की कोशिश की है जिसे कोई भी किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने इकट्ठा होकर "मटका फोड़ आंदोलन" किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-5 बरात घर से लेकर सेक्टर-6 नोएडा प्राधिकरण तक सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर मटका लेकर मार्च किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब