लाइव न्यूज़ :

फिल्मों में अब ‘ग्रे’ चरित्र,और यथार्थवाद को लोग पसंद करने लगे हैं: मैसी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई अभिनेता विक्रांत मैसी का मानना है कि सभी के पास ‘ग्रे’ चरित्र होता है और आज का सिनेमा उसी का प्रतिबिम्ब है इसलिए फिल्मकार अपनी कहानियों में यथार्थवाद का चित्रण करना चाहते हैं। इसके साथ ही मैसी को विश्वास है कि दर्शक उनकी आगामी फिल्म “हसीन दिलरुबा” को पसंद करेंगे जो कि एक छोटे से शहर में गढ़ी गयी रोमांटिक थ्रिलर है।

फिल्म, शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसमें मैसी रिशु नामक एक अंतर्मुखी इंजीनयर की भूमिका में हैं जो एक उग्र स्वभाव की महिला के प्रेम में पड़ जाता है लेकिन किसी और व्यक्ति का प्रवेश होने से उनकी शादी संकट में पड़ जाती है।

“हंसी तो फंसी” बनाने वाले निर्देशक विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू और हर्षवर्धन राणे भी मुख्य भूमिका में हैं। मैसी ने कहा कि फिल्म के तीनों किरदार मजबूत विचारों वाले हैं। अभिनेता ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, “हमारे कई चेहरे होते हैं और हम प्रतिदिन कई स्तरों पर काम करते हैं। हम समाज में मुखौटा लगाकर रहते हैं और यही इन किरदारों में भी दिखता है। हम यह सिनेमा में प्रतिबिम्बित होते हुए देखते हैं क्योंकि लोगों ने अब सच्चाई को थोड़ा और स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इसलिए कहानियों में भी यथार्थवाद ज्यादा दिखाया जाने लगा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है सभी को गलतियां करने वाले किरदार पसंद हैं। यह नई चीज है जो आप फिल्मों में देख रहे हैं, ग्रे चरित्र वाले लोग, जिन्हें वास्तव में लोग पसंद करते हैं।” “लुटेरा”, “ए डेथ इन द गंज” और “छपाक” में अपने अभिनय के लिए सराहना बटोर चुके अभिनेता ने कहा कि उन्हें पटकथा पसंद आई क्योंकि उन्हें आमतौर पर रिशु जैसे किरदार निभाने को नहीं मिलते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील