लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली बोले- दो देशों में जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रहे क्रूड ऑयल के दाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 8, 2022 17:46 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने मंगलवार को बताया कि तेल के दामों को तेल कंपनियां बैठक में निर्धारित करती हैं। दो देशों के युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि तेल कंपनियां बैठक में तेल के दामों को निर्धारित करती हैं।उन्होंने कहा कि 1-2 दिन में जब तेल कंपनियां बैठक करेंगी तो लोगों को संदेश  ज़रूर मिल जाएगा।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने मंगलवार को कहा कि तेल कंपनियां बैठक में तेल के दामों को निर्धारित करती हैं। दो देशों के युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। 1-2 दिन में जब तेल कंपनियां बैठक करेंगी तो लोगों को संदेश ज़रूर मिल जाएगा। बता दें कि तेली का ये बयान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेल की कीमतें वैश्विक कीमतों से निर्धारित होती हैं। 

पुरी ने कहा था कि देश (यूक्रेन) के एक हिस्से में युद्ध जैसे हालात हैं। तेल कंपनियां इसमें शामिल होंगी। हम अपने नागरिकों के सर्वोत्तम हित में निर्णय लेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि यह कहना गलत होगा कि हमने चुनाव की वजह से कीमतें नहीं बढ़ाई थी।तेल की कीमतों को लेकर कंपनियों को तय करना है क्योंकि उन्हें भी बाज़ार में बने रहना है। 

उन्होंने आगे कहा कि एक हमारे युवा नेता है, वे कहते हैं कि जल्द ही अपनी टंकी भरवा लीजिए। चुनाव ख़त्म हो गए हैं। सवाल पूछा गया कि टंकियां भरवा लीजिए क्योंकि तेल के दाम बढ़ने वाले हैं। टंकी अभी भरवा लो या बाद में भरवा लो, कभी ना कभी तो चुनाव आएगा।

बता दें कि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल, अमेरिकी तेल बेंचमार्क रविवार शाम को बढ़कर 130.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह जुलाई, 2008 के बाद कच्चे तेल का उच्चतम स्तर है। गौरतलब है कि भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात के जरिये पूरा करता है। मालूम हो, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जोकि साल 2008 के बाद से अब रिकॉर्ड हाई है।

टॅग्स :क्रूड ऑयलपेट्रोलडीजलडीजल का भावपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा