लाइव न्यूज़ :

पेगासस स्पाईवेयर: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और टीएमसी सांसद शांतनु सेन में बहस, हाथापाई की नौबत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 22, 2021 18:40 IST

पेगासस जासूसी विवाद सहित अलग-अलग मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार को दो बार के स्थगन के बाद अंतत: दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देअश्विनी वैष्णव ‘‘पेगासस विवाद’’ पर अपना बयान ढंग से नहीं दे सके।तृणमूल कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल के सदस्य आसन के समीप आ गए और जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे।तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने कुछ कागज फाड़ डाले और उसके टुकड़ों को हवा में लहरा दिया।

नई दिल्लीः राज्यसभा में मॉनसून सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और टीएमसी सांसद शांतनु सेन के बीच गरमागरम बहस हुई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नाराजगी जाहिर की। पुरी ने कहा कि यह क्या हो रहा है।

राज्यसभा में बीजेपी सांसद और कैबिनेट मंत्री हरदीप पुरी की टीएमसी सांसद शांतनु सेन से तीखी नोक झोंक हो गई। हरदीप पुरी सेन द्वारा रिपोर्ट फाड़कर उपसभापति की तरफ उछालने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बात इतनी बढ़ गई की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मार्शल्स को बीच बचाव करना पड़ा

तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान कुछ कागज फाड़ डाले और उसके टुकड़ों को हवा में लहरा दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिये भारतीयों की जासूसी करने संबंधी खबरों और इस मामले में विपक्ष के आरोपों पर सदन में बयान दे रहे थे।

दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, उपसभापति हरिवंश ने बयान देने के लिए वैष्णव का नाम पुकारा। इसी समय, तृणमूल कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल के सदस्य आसन के समीप आ गए। उन्होंने नारेबाजी आरंभ कर दी और संभवत: मंत्री के बयान की प्रति फाड़ कर उसके टुकड़े हवा में लहरा दिए।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव हंगामे और शोरगुल के कारण अपना बयान पुरा नहीं पढ़ सके। लिहाजा उन्होंने इसे सदन के पटल पर रख दिया। उपसभापति हरिवंश ने हंगामा कर रहे सदस्यों से असंसदीय व्यवहार ना करने का अनुरोध किया लेकिन जब उनकी एक ना सुनी गई तो उन्होंने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले भी विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों पर सदन में हंगामा किया था। इसके चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों ने पेगासस जासूसी विवाद सहित कुछ अन्य मुद्दों पर सदन में नारेबाजी की।

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरसंसद मॉनसून सत्रहरदीप सिंह पुरीटीएमसीभारतीय जनता पार्टीअश्विनी वैष्णव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है