लाइव न्यूज़ :

पेगासस मामला: जासूसी के आरोपों की जांच करने वाली समिति ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, 23 फरवरी को होगी सुनवाई

By विशाल कुमार | Updated: February 22, 2022 07:07 IST

न्यायालय ने पिछले साल अक्टूबर में इस मामले पर सुनवाई की थी। उस समय न्यायालय ने भारत में कुछ लोगों की निगरानी के लिए इजराइली स्पाइवेयर का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों का तीन सदस्यीय एक पैनल गठित करने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले, न्यायालय ने पिछले साल अक्टूबर में इस मामले पर सुनवाई की थी।सुप्रीम कोर्ट ने 12 जनहित याचिकाओं को 23 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।पीठ 23 फरवरी को अंतरिम रिपोर्ट के साथ लंबित याचिकाओं पर विचार करेगी।

नई दिल्ली: पेगासस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर अनधिकृत निगरानी के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त तकनीकी समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट शीर्ष अदालत को सौंप दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ 23 फरवरी को अंतरिम रिपोर्ट के साथ लंबित याचिकाओं पर विचार करेगी।

इससे पहले, न्यायालय ने पिछले साल अक्टूबर में इस मामले पर सुनवाई की थी। उस समय न्यायालय ने भारत में कुछ लोगों की निगरानी के लिए इजराइली स्पाइवेयर का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों का तीन सदस्यीय एक पैनल गठित करने का आदेश दिया था।

प्रधान न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस सूर्यकांत एवं जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने 12 जनहित याचिकाओं को 23 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। इनमें ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’, पत्रकारों-एन राम और शशि कुमार की याचिकाएं भी शामिल हैं। 

न्यायालय ने भारत में राजनीतिक नेताओं, अदालती कर्मियों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न लोगों की निगरानी के लिए इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञ, डिजिटल फॉरेंसिक, नेटवर्क एवं हार्डवेयर के विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय समिति नियुक्त की थी और जांच की निगरानी की जिम्मेदारी शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. वी. रवींद्रन को सौंपी थी।

इस समिति में गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के डीन डॉ. नवीन कुमार चौधरी, केरल में अमृता विश्व विद्यापीठम में प्रोफेसर डॉ. प्रभारन पी., और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे में संस्थान के चेयर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अश्विन अनिल गुमस्ते शामिल हैं।

इसने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आरवी रवींद्रन को इसके कामकाज की निगरानी के लिए और दो अन्य विशेषज्ञों पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक जोशी और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. संदीप ओबेरॉय को उनकी सहायता के लिए नियुक्त किया।

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरPegasusसुप्रीम कोर्टमोदी सरकारनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?